राष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम को मिली CRPF सुरक्षा, पाकिस्तान से मिल रही थी धमकी

PM Modi: झाड़ग्राम के झालमुड़ी विक्रेता बिक्रम साऊ, जिनकी दुकान पर पीएम नरेंद्र मोदी रुके थे, अब धमकी भरे अंतरराष्ट्रीय कॉल्स से परेशान हैं। बिक्रम का दावा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से वीडियो कॉल्स और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस ने बिक्रम साहू को सुरक्षा दे दी है।

2 min read
May 22, 2026
पीएम नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी देते बिक्रम साऊ

Vikram Sahu JhalMuri: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रहने वाले एक साधारण झालमुड़ी विक्रेता बिक्रम साऊ अचानक तब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए थे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी छोटी सी दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाया था । उस वक्त यह घटना पूरे देश में छा गई थी। लेकिन अब वही मुलाकात बिक्रम और उनके परिवार के लिए चिंता का कारण बनती दिखाई दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। बिक्रम की दुकान और उनके घर के आसपास पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस उन नंबरों की भी जांच कर रही है जिनसे धमकी भरे कॉल किए गए। अधिकारियों का कहना है कि कॉल्स की लोकेशन और सोर्स का पता लगाने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें

‘बलिदान सिर्फ नागरिकों का नहीं हो सकता, पीएम मोदी को ध्यान रखना होगा’, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट पर कमल हासन का दो टूक

बिक्रम साऊ ने क्या कहा है?


बिक्रम साऊ का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार धमकी भरे फोन कॉल और वीडियो कॉल्स आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई कॉल अंतरराष्ट्रीय नंबरों से किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, कुछ कॉल पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से भी आए हैं। कॉल करने वाले उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ने को लेकर निशाना बना रहे हैं और डराने की कोशिश कर रहे हैं।

बिक्रम साऊ ने कहा कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ अपना छोटा सा कारोबार चलाते हैं और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री का दुकान पर आना उनके लिए गर्व की बात थी, लेकिन अब जिस तरह की धमकियां मिल रही हैं, उससे उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है।

जानें पूरा मामला


यह पूरा मामला उस दिन से शुरू हुआ जब 19 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे मौजूद बिक्रम साऊ की दुकान पर अचानक रुककर झालमुड़ी खाई थी। पीएम ने बिक्रम से बातचीत भी की थी।देखते ही देखते बिक्रम की दुकान और उनका नाम वायरल हो गया। उस घटना के बाद बिक्रम की दुकान पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी थी। कई लोग सिर्फ उस दुकान को देखने पहुंच रहे थे जहां पीएम मोदी रुके थे।

ये भी पढ़ें

सीएम रेवंत रेड्डी से BRS प्रेसिडेंट केटी रामा राव ने मांगा इस्तीफा, POCSO आरोपी को बचाने का लगाया आरोप
Updated on:
22 May 2026 10:00 pm
Published on:
22 May 2026 09:49 pm
Also Read
View All