राष्ट्रीय

Delhi: यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, कई इलाकों में आज प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई

Delhi यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इससे राजधानी के पांच बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकेंगे। यही वजह है कि पूर्वी दिल्ली के साथ-साथ दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह और शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी

2 min read
352.jpg

नई दिल्ली। दिवाली के बाद प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली ( Delhi Pollution ) में अब पानी की किल्लत हो सकती है। दिल्ली में यमुना नदी ( Yamuna River ) में अमोनिया के स्तर में बढ़ोतरी होने के बाद मुश्किल बढ़ गई है। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को पानी की सप्लाई ( Water Supply ) बाधित रहेगी।

अमोनिया का स्तर बढ़ने से कई शोधन संयंत्र प्रभावित हुए हैं इसलिए रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि यमुना नदी में अमोनिया का प्रदूषण बढ़ने के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित हुई है।

दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इससे दिल्ली के पांच बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकेंगे। नतीजतन पूर्वी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह और शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी

पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली नगर परिषद के कुछ इलाकों में और मालवीय नगर के कुछ हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।

इन इलाकों में जल आपूर्ति रह सकती है बाधित
साकेत, कटवरिया सराय, पुष्प विहार, जाफराबाद, झिलमिल, कड़कड़डूमा, सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, पटेलनगर, राजेंद्र नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और एनडीएमसी के कुछ इलाके शामिल हैं।

इसके अलावा, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, आंबेडकर नगर, प्रहलाद पुर, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी और इसके आसपास के इलाकों में भी सुबह और शाम पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है।

जल बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इन इलाकों में जल बोर्ड टैंकरों के जरिये पानी सप्लाई करने की कोशिश करेगा। साथ ही सलाह भी दी है कि पानी का उचित मात्रा में इस्तेमाल करें।

Published on:
07 Nov 2021 01:08 pm
Also Read
View All
‘उन्होंने महिलाओं के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया’, कल्याण बनर्जी के खिलाफ स्पीकर तक पहुंचीं काकोली घोष

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?

अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव

क्या BJP को सता रहा फूट का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में शिफ्ट होने के बाद भाजपा विधायक बोले- 2 दिन बढ़िया खाना खाएंगे