मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देश के कई राज्यों में मानसून की गतिविधियां सक्रिय नजर आ रही हैं। हालांकि मौसम के मिजाज में बदलाव की बड़ी वजह नोरू चक्रवात को बताया जा रहा है। इसी के चलते भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
देश के कई राज्यों में लौटते मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम में आए बदलाव के पीछे नोरू चक्रवात को बड़ी वजह बताया जा रहा है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से नोरू चक्रवात एक्टिव हो गया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि, इस चक्रवात का असर देश के उत्तर भारतीय इलाके के साथ पूर्वोत्तर में भी दिखाई दे रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
दरअसल चीन सागर में नोरु तूफान की वजह से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। इस कारण नमी मिलने से बारिश हो रही है। यह सिलसिला मध्य अक्तूबर तक जारी रहने का अनुमान है।
नोरु तूफान की वजह से ही देश के कुछ राज्यों में मानसून अब भी सक्रिय नजर आ रहा है। ऐसे में मानसून की वापसी में देरी हो रही है। स्कायमेट के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें - 10 अक्टूबर तक मौसम में होगा बदलाव, कई जगहों पर येलो अलर्ट
यही नहीं एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूरे उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैली हुई है।
ताजा बारिश से रबी की जल्दी बोआई करने वाले राज्यों के किसानों को राहत मिलेगी, वहीं, सब्जियों व फूलों की खेती पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।
इन राज्यों में IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंट अलर्ट
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर भारत के कई इलाकों जैसे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होगी।
विभाग ने यूपी व उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 7-8 अक्तूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल अंचल में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
इन इलाकों में बारिश का असर
इसी तरह यूपी में भी अगले दो तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भी कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और उससे सटे इलाकों जैसे एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज सर्द रहने के आसार हैं। ठंडी हवाएं चलने के साथ ही यहां कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
हालांकि शुक्रवार सुबह से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उधर, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम समेत देश के पूर्वी राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 13 अक्तूबर तक लौटेगा।
यह भी पढ़ें - Mausam Alert- MP में कई स्थानों पर बारिश, दो से तीन दिन अभी ऐसे ही रहेगा मौसम