राष्ट्रीय

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। आखिरकार मानसून ने दिल्ली-एनसीआर में जोरदार दस्तक दे डाली। गुरुवार की सुबह से ही बादल छाए हुए थे जो बाद में झमाझम बारिश में तब्दिल हो गए। हालांकि बारिश से ऑफिस जाने वालों के खासी परेशानी भी हुई।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2022, 9:43 AM IST
weather_update_in_delhi.jpg
,,

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज ने आखिरकार करवट ले ली। गुरुवार की सुबह मानसून ने दिल्ली-एनसीआर में जोरदार आमद दर्ज कराई। सुबह से बादल छाए हुए थे, जिससे अनुमान लग गया था कि आज मानसून दस्तक दे देगा। हुआ भी वैसा ही झमाझम बारिश ने दिल्ली और आस-पास के लोगों को बड़ी राहत दी। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR के इलाकों में 30 जून को आंधी-तूफान का भी अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही बारिश को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बीते कई दिनों से राजधानी का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था। ऐसे में सूरज की तपिश और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर किसी को बेसब्री से मानसून का इंतजार था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून जून के अंतिम दिन दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भिगोने पहुंच ही गया।

सात डिग्री तक तापमान गिरने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार बने हुए हैं। विभाग ने अनुमान जताया है कि एक ही दिन में पारा छह से सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

यह भी पढ़े - दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया Yellow Alert

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इसके चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। IMD ने अगले कई दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार जताए हैं।

दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। गुरुवार को जहां मध्यम गति से बारिश की संभावना है तो वहीं अगले दिन यानी जुलाई के पहले दिन बादल छाए रहेंगे।

अगले कुछ दिन खुशनुमा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 4 जुलाई तक बारिश हल्की होगी। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक रहने की संभावना है। जबकि, 5 जुलाई से एक बार फिर बारिश बढ़ेगी इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। ऐसे में मौसम खुशनुमा रहेगा।

आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली और उससे सटे राज्य हरियाणा के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गुरुवार को हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें - Weather Update: दिल्ली में आज मानसून दे सकता है दस्तक, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

Published on: