राष्ट्रीय

Weather Update: दिल्ली में आज मानसून दे सकता है दस्तक, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल बेहाल कर देने वाली उमर और गर्मी के चलते राजधानीवासी बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को मानसून अपनी आमद दर्ज करा सकता है। हल्की बारिश के साथ लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2022, 10:02 AM IST
Weather Update Monsson May Hit Delhi NCR Today IMD Issues Rainfall Alert
Weather Update Monsson May Hit Delhi NCR Today IMD Issues Rainfall Alert

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। लेकिन अब भी कुछ राज्य मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास तौर पर उत्तर भारत में अब भी मानसून रूठा हुआ है। हालांकि इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राज्धानी समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यानी दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मानसून अपनी आदम दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली के लोगों को बीते दो दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR समेत आस-पास के राज्यों के लोग इन दिनों उमस भरी गर्मी से परेशान है। इस उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश और मानसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन अब उनके इंतजार पर विराम लग सकता है क्योंकि, आईएमडी ने 29 जून यानी बुधवार को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली से अब मानसून ज्यादा दूर नहीं है। अगले 24 घंटों में दिल्लीवासियों पर बदरा मेहरबान होंगे। इसका सीधा असर आस-पास के इलाकों यानी एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। नोएड, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में भी लोगों को बारिश के बाद उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के बाद गर्मी से मिल सकती है निजात

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 29 जून का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। यानी गर्मी का टॉर्चर अभी राजधानीवासियों को झेलना होगा।

मौसम विभाग की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मानसून की दस्तक के बीच राजधानी और आस-पास के इलाकों में तेज हवाएं भी चलने के असार हैं।

जबकि 30 जून को बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली में मानसून कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में आने वाले 10 दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - weather update दिल्ली में झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार, जानिए कब दस्तक देगा Monsoon

Updated on:
29 Jun 2022, 10:02 AM IST
Published on: