
West Bengal Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल में 294 सीटों में से 293 सीटों पर मतगणना की जा रही है। प्रणॉय रॉय का डिकोडर के मुताबिक शुरुआती 1 से 5 राउंड में टीएमसी को बढ़त दिखाई गई है। टीएमसी 9 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि बाद में बीजेपी ने शानदार बढ़त बनाई।
डिकोडर के अब तक के रुझान में 166 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 120 सीटों पर आगे चल रही है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जैसे ही शुरुआती रुझान सामने आए बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सुबह शुरुआती रुझानों के अनुसार दोनों ही पार्टियां करीब 112–112 सीटों पर आगे चल रही हैं।
West Bengal में मतगणना के शुरुआती चरण के साथ ही राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की नोआपाड़ा सीट से BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने मतगणना केंद्र पर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें और उनके चुनाव एजेंट को स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने नहीं दिया गया, जबकि वहां से उद्घाटन की घोषणाएं की जा रही थीं।
उन्होंने कहा कि अब तक उम्मीदवार या एजेंट को काउंटिंग सेंटर में नहीं जाने दिया गया है और स्ट्रॉन्ग रूम खोलने की बात कही जा रही है। यह धोखाधड़ी की कोशिश है। हम इसकी शिकायत चुनाव पर्यवेक्षक से करेंगे।
मतगणना सुबह 8:30 बजे ईवीएम गिनती शुरू होने के बाद से जारी है। चुनाव आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक रुझान घोषित नहीं किया है।
BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि सब जाग गए हैं। हर जगह वर्कर जाग गए हैं। हम चाहते हैं कि दीदी थोड़ा आराम करें। चुनाव अब खत्म हो गया है। रिजल्ट आने वाले हैं। उतार-चढ़ाव होंगे। शुरुआती ट्रेंड आ गए हैं। बयानबाजी, किसी के खिलाफ बोलना, या न बोलना, हमारे कल्चर से बाहर है। हम ऐसा नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का कल्चर, उसका इंटरेस्ट, जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस पॉलिटिक्स को समझती है, वे उसी भाषा में बात करते हैं। लेकिन अगर हमने, मेरी पार्टी ने, कोई गलती की, कोई पर्सनल अटैक किया, या बिलो बेल्ट मारा, तो मैंने उसके लिए चुनाव खत्म होते ही माफी मांग ली थी। मैं आज भी माफी मांगता हूं।