राष्ट्रीय

West Bengal Election Result 2026: शुरुआती रुझानों में TMC आगे, जानें BJP का हाल

West Bengal Assembly Election Results 2026: बंगाल में आज वोटों की गिनती हो रही है। इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही थी।

2 min read
May 04, 2026
बंगाल में वोटों की गिनती हो रही है (Photo-IANS)

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 23 और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। शुरुआती रुझान में ममता बनर्जी की पार्टी के लिए खुशखबरी है। अब तक आए रुझानों में टीएमसी 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें

West Bengal Election Result 2026: मतगणना से पहले नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा

मतगणना से पहले भवानीपुर में हंगामा

बता दें कि वोटों की गिनती से पहले भवानीपुर में हंगामा देखने को मिला। विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीएमसी और बीजेपी के काउंटिंग एजेंटों के बीच तीखी बहस हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद काउंटिंग सेंटर के अंदर एजेंटों को दी जा रही अनुमति को लेकर हुआ। मौके पर मौजूद एक टीएमसी कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें फाइल और पेन अंदर ले जाने से रोका जा रहा है, जबकि बीजेपी एजेंटों को इसकी अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।

बीजेपी ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, बीजेपी के एक काउंटिंग एजेंट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी एजेंट नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना आईडी कार्ड के अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में बीजेपी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

200 कंपनियां तैनात

सुरक्षा के लिहाज से पूरे राज्य में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। काउंटिंग सेंटरों पर 200 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनात की गई हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस और सशस्त्र पुलिस भी सुरक्षा में लगी हैं। काउंटिंग हॉल के बाहर सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

रिकॉर्डतोड़ हुई वोटिंग

प्रदेश में दो चरणों में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। दोनों चरणों में कुल 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण में 93.13 प्रतिशत और दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि आजादी के बाद से प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। 2011 में 84 प्रतिशत मतदान हुआ था। जब ममता बनर्जी ने पहली बार सरकार बनाई थी। 

ये भी पढ़ें

Bengal Election Result 2026: मतगणना से पहले हुमायूं कबीर का आया बयान, बताया किसकी बनेगी सरकार
Also Read
View All