राष्ट्रीय

Bengal Exit Poll: एग्जिट पोल फिर होंगे फेल? TMC नेता ने किया दावा, बताया कितनी सीटों पर जीतेगी पार्टी

TMC Leader Rejects Exit Polls: पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल को खारिज करते हुए टीएमसी नेता ने दावा किया है कि पार्टी 200+ सीटों के साथ फिर सत्ता में लौटेगी, जबकि ज्यादातर अनुमान बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं।

2 min read
Apr 30, 2026
TMC नेता ने एग्जिट पोल को किया खारिज (Photo-ANI)

Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में ममता बनर्जी को झटका लगा है। अधिकतर पोल्स में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल में पार्टी को मिले झटके पर TMC नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। इसी बीच TMC नेता वी. शिवदासन दासु ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में TMC 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी और एक बार फिर से ममता बनर्जी की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें

Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में पिछले 2 एग्जिट पोल के अनुमान से TMC को मिली ज्यादा सीटे, जानें केरल-तमिलनाडु-असम का क्या रहा हाल

क्या बोले टीएमसी नेता? 

टीएमसी नेता दासु ने कहा कि 2021 विधानसभा चुनाव में भी ज्यादातर एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए थे। उन्होंने बताया कि उस समय ABP News ने टीएमसी को 152 सीटें, चाणक्य ने 169, TV9 ने 142 और इडिया टूडे ने 130 सीटें दी थीं, जबकि असल नतीजों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल का भी जिक्र किया। TMC नेता ने कहा कि उस समय भी कई एजेंसियों के अनुमान गलत साबित हुए थे और पश्चिम बंगाल में टीएमसी का प्रदर्शन बेहतर रहा था।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में लगातार TMC को कम आंका गया है। पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के नतीजे कभी भी तृणमूल के पक्ष में नहीं रहे हैं, उन्होंने हमेशा तृणमूल विरोधी नतीजे दिखाए हैं।

BJP को मिल रही बढ़त

विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन बताया जा रहा है। 

एजेंसीटीएमसीबीजेपीअन्य
चाणक्य स्ट्रेटीज130-140150-1600-5
मैट्रिज125-140146-1616-10
पोल डायरी99-127142-1715-9
पीपुल्स पल्स177-18795-1101-4
पी मार्क118-138150-1750-0
प्रजा पोल85-110178-2080-5
जनमत पोल्स195-20580-901-4

इस बीच, चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग हुई, जबकि पहले चरण में 93.19% मतदान दर्ज किया गया। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान 92.47% रहा, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। महिला मतदाताओं की भागीदारी 92.28% रही, जबकि पुरुषों की 91.07% रही।

चुनाव आयोग ने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100% लाइव वेबकास्टिंग की गई और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी की।

ये भी पढ़ें

West Bengal Exit Poll: 2021-2024 में ‘सुपर फ्लॉप’ रहे थे एग्जिट पोल, क्या 2026 में भी पलटेगी बाजी? यहां समझें पूरा गणित
Updated on:
30 Apr 2026 01:16 pm
Published on:
30 Apr 2026 01:14 pm
Also Read
View All