राष्ट्रीय

बंगाल में जीत का संकेत मिलते ही AAP से BJP में आईं स्वाति मालीवाल ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

West Bengal Chunav Result: स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में लोगों में बदलाव की लहर है और बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। उन्होंने टीएमसी पर भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के आरोप लगाए, कहा कि जनता परेशान है और इस बार भाजपा सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

2 min read
Apr 30, 2026
Swati Maliwal Net Worth
स्वाति मालीवाल। (PC: AI)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Chunav) के नतीजे आने वाले हैं और भाजपा नेता अब खुलकर दावा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी की सरकार गिरने वाली है। इस बीच, 'आम आदमी पार्टी' छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली राज्‍यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि ट्रिनमूल कांग्रेस की भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी ने लोगों को इतना तंग कर दिया है कि अब वे बदलाव चाहते हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा- मैंने बंगाल में जमीन पर लोगों से बात की है, पत्रकारों और आम लोगों से भी मेरी बात हुई है।

मालीवाल ने कहा- सब यही कह रहे हैं कि इस बार BJP जीत रही है। टीएमसी की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार की वजह से भाजपा वहां सरकार बनाने जा रही है।

पीएम मोदी के काम का भी असर

स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अच्छे कामों को भी भाजपा की जीत का बड़ा कारण बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी जी का विकास कार्य और जन कल्याण योजनाएं बंगाल के लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी भरोसा जताया कि बंगाल में लंबे समय बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव होने वाला है। उन्होंने कहा- वहां तृणमूल सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी तेज है। गलत शासन, तुष्टिकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार की वजह से लोग नाराज हैं।

मालीवाल के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी बंगाल चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि बंगाल में सरकार बदलेगी।

असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु पर भी BJP का भरोसा

धर्मेंद्र प्रधान ने अन्य राज्यों पर भी भाजपा की मजबूत स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा सत्ता बरकरार रखेगी। पुडुचेरी में भी संभावना है कि भाजपा की जिम्मेदारी बनी रहे। केरल और तमिलनाडु में भाजपा और एनडीए बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।

बंगाल भाजपा प्रभारी का क्या है दावा?

बंगाल BJP प्रभारी मंगल पांडे ने भी आत्मविश्वास दिखाया। दोनों चरणों में हुई भारी मतदान को देखते हुए उन्होंने कहा कि जनता इस 'निर्मम' सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है।

मंगल पांडे ने कहा- लोग विकास की सरकार चाहते हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करे। बंगाल की जनता ने इस बार वोट इसी के लिए दिया है। 4 मई को बंगाल में कमल खिलेगा और डबल इंजन सरकार बनेगी।

चुनाव में रिकॉर्ड मतदान

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। पहले चरण में करीब 93 प्रतिशत और दूसरे चरण में भी बहुत अच्छी भागीदारी रही। बीजेपी इसे तृणमूल के खिलाफ गुस्से का संकेत बता रही है।

Published on:
30 Apr 2026 08:45 pm