राष्ट्रीय

Bengal Election Voting: कई पोलिंग बूथ पर EVM में टेप से ब्लॉक किया ‘कमल का निशान’, वोटिंग के बीच बीजेपी ने किया दावा

EVM button tampering claims: बीजेपी के पश्चिम बंगाल के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए टीएमसी पर वोटरों को अपनी पसंद का वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है।

2 min read
Apr 29, 2026
West Bengal elections 2026
BJP ने कमल के निशान को ब्लॉक करने का लगाया आरोप (Photo-X amit malviya)

Bengal Election Voting: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ईवीएम को लेकर बीजेपी द्वारा आरोप लगाए जा रहे है। इसी बीच BJP ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट पर कई पोलिंग बूथ पर पार्टी के सिंबल कमल के निशान पर वोट देने का ऑप्शन टेप से ब्लॉक कर दिया है। साथ ही पार्टी ने इन बूथों पर तुरंत दोबारा वोटिंग कराने की मांग की है।

TMC पर लगाया आरोप

बीजेपी के पश्चिम बंगाल के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए टीएमसी पर वोटरों को अपनी पसंद का वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि TMC ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को डायमंड हार्बर सीट से लोकसभा चुनाव जिताने में मदद करने के लिए पहले भी यही तरीका अपनाया था।

चुनाव आयोग ने क्या कहा

बीजेपी के आरोप पर चुनाव आयोग की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पश्चिम बंगाल चुनाव कमिश्नर ने कहा कि बटन से छेड़छाड़ की खबरों की पूरी तरह से जांच की जाएगी और अगर यह सच पाया गया, तो प्रभावित बूथों पर दोबारा वोटिंग होगी।

EVM पर उठे सवाल

दूसरे चरण के मतदान के दौरान बीजेपी और टीएमसी ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए है। दमदम उत्तर विधानसभा से टीएमसी की उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में खराबी आई, जिससे वोटिंग की स्पीड धीमी हो गई।

पनिहाटी से बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि मुझे लगता है कि EVM के बटन में कुछ समस्या आ रही है। इसे दबाने में समय लग रहा है, मैं अधिकारी को सूचित करूंगी।

फाल्टा विधानसभा सीट

TMC ने साउथ 24 परगना की फाल्टा सीट पर BJP के देबांग्शु पांडा के खिलाफ जहांगीर खान को मैदान में उतारा है। लेफ्ट फ्रंट से शंभू नाथ कुर्मी और कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला भी मैदान में हैं।

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान यह सीट जहांगीर खान और ECI द्वारा नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा के बीच आमना-सामना होने की वजह से सुर्खियों में रही है। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग हुई थी। आज दूसरे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

Published on:
29 Apr 2026 12:58 pm