राष्ट्रीय

West Bengal Post Poll Violence: चुनावी हिंसा के मामले में CBI ने दर्ज की 3 और FIR, जानिए अब तक कितने मामले हुए दर्ज

West Bengal Post Poll Violence कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने दुर्गा पूजा के बाद अपनी जांच फिर तेज की है। इतना ही नहीं कई मामलों में सीबीआई ने चार्जशीट भी दाखिल की है, इसी के तहत अब तीन और एफआईआर दर्ज की गई हैं
2 min read
• •
Oct 21, 2021
West Bengal Post Poll Violence
West Bengal Post Poll Violence

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद चुनावी हिंसा (West Bengal Post Poll Violence) के संगीन मामलों की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने हत्या के संबंध में तीन और प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। सीबीआई ने ये कार्रवाई कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) के आदेश पर की है।

इन तीन एफआईआर के बाद अब तक बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई चुनावी हिंसा में दर्ज प्राथमिकी की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने दुर्गा पूजा के बाद अपनी जांच फिर तेज की है। इतना ही नहीं कई मामलों में सीबीआई ने चार्जशीट भी दाखिल की है।

सीबीआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जांच के सिलसिले में तीन और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें से एक प्राथमिकी कोलकाता के गोल्फग्रीन थाना क्षेत्र की है।

16 मई को यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं की लाठी-डंडे रॉड ब्लेड आदि से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, अबी CBI ने इस FIR को अपने अधीन ले लिया है।

बीजेपी वर्क का किया था मर्डर
वहीं दूसरी एफआईआर दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर थाने की है। यहां एक मई को प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसमें पीड़ित व्यक्ति घर से लापता हो गया था और बाद में उसका शव बरामद किया गया था।

जबकि तीसरी प्राथमिकी 10 मई की है। उत्तर 24 परगना जिले के आंमडांगा थाना क्षेत्र में बीजेपी के एक कार्यकर्ता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था और शव को टांग दिया गया था।

इन तीनों मामले में CBI ने नए सिरे से प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई की टीम विभिन्न इलाकों में जाकर पीड़ितों का बयान दर्ज कर रही है।

अब तक कुल 43 केस दर्ज
सीबीआई ने स्थानीय पुलिस की इन तीनों FIR पर फिर से विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी मामलों की जांच की जा रही है।

बता दें कि सीबीआई कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देशानुसार इन मामलों की प्रॉग्रेस रिपोर्ट भी सौंपनी है। फिलहाल सीबीआई अब तक कुल 43 मुकदमें दर्ज कर चुकी है और उसने कुछ मामलों में आरोपपत्र भी कोर्ट के सामने पेश कर दिए हैं।

Published on:
21 Oct 2021 01:59 pm
Also Read
View All
Bengal Politics: गीता पाठ के बीच शुभेंदु अधिकारी का ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ पर बड़ा बयान कहा- अब डरने की जरूरत नहीं?

ममता बनर्जी पर सौमित्र खान का प्रहार, बोले- कोमा से जागकर CPM से मिलाया हाथ, चेयर चाहिए तो भेज देंगे PM लिखी कुर्सी

थप्पड़ विवाद के बाद प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, कहा- कमीशन नहीं मिला तो रात में बनी सड़क उखाड़कर वीडियो बनाए

‘मंत्री को करो गिरफ्तार’, दिल्ली में प्रवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने पर सियासत गर्म, AAP ने दी चेतावनी

सरकारी कोठी को लेकर पंजाब में घमासान, हरसिमरत कौर बोलीं- पंजाब को लूट रहे दिल्ली वाले, न खजाना बचा न सीएम की कुर्सी