राष्ट्रीय

लगातार 6 बार विधायक, मंत्री भी रहे…जानें कौन हैं संजय सरावगी जो बिहार में दिलीप जायसवाल की लेंगे जगह

Bihar BJP President: संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं। पिछली सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। दरभंगा विधानसभा सीट से संजय सरावगी लगातार 6 बार विधायक हैं।
2 min read
Dec 15, 2025
Sanjay Sarawagi,Sanjay Saraogi,Sanjay Saraogi BJP, संजय सरावगी बने बिहार BJP अध्यक्ष
संजय सरावगी बने बिहार BJP अध्यक्ष (Photo- X @@Singhapbjp)

Bihar BJP President Sanjay Sarawagi: बिहार में नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी ने प्रदेश में भी फेरबदल कर दिया है। सोमवार को संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सरावगी दरभंगा शहर से विधायक हैं। अब संजय सरावगी प्रदेश में दिलीप जयसवाल की जगह लेंगे। संजय सरावगी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा करते हुए एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं, जिसमें बताया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

पिछली सरकार में रह चुके हैं मंत्री

संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं। पिछली सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। दरभंगा विधानसभा सीट से संजय सरावगी लगातार 6 बार विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2025 में जीतने के बाद उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था, तब से ही कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी संजय को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

ABVP से शुरू किया राजनीतिक सफर

संजय सरावगी छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े थे और विभिन्न पदों पर काम किया। 1999 में उन्हें भाजयुमो का जिला मंत्री बनाया गया। उन्होंने 2005 में पहली बार जीत हासिल कर विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं और दरभंगा शहरी सीट पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

क्या बोले संजय सरावगी

बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विधायक संजय सरावगी ने कहा, "पार्टी ने जो मुझे काम दिया है, पार्टी मेरी मां समान है और मैं निश्चित रूप से ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।"

नितिन नबीन को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

बता दें कि रविवार को पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद पटना पश्चिम से एक बार और बांकीपुर से चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में वे नीतीश सरकार में सड़क निर्माण और शहरी विकास एवं आवास मंत्री हैं।

नितिन नबीन ने संभाला पदभार

सोमवार को नितिन नबीन दिल्ली पहुंचे और अपना पदभार संभाल लिया है। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद थे। राष्ट्रीय राजधानी में नितिन नबीन का पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

Updated on:
15 Dec 2025 05:46 pm
Published on:
15 Dec 2025 05:46 pm
Also Read
View All
बीजेपी की सपा को नसीहत: ‘भस्मासुर’ कांग्रेस के साथ भस्म होना है या समझदारी दिखानी है, अखिलेश यादव खुद तय करें

जमुई एनकाउंटर के बाद विपक्ष पर बरसे ललन सिंह, बोले- 2005 से पहले शाम ढलते ही डरती थीं बहन-बेटियां, अब अपराधी सही जगह पहुंच रहे

Nandigram by-Election: बीजेपी उम्मीदवार के हलफनामे पर TMC का सवाल, नामांकन रद्द करने की मांग

जमुई घटना पर बीजेपी का पलटवार: केया घोष का सवाल- ‘राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के वक्त कहां थे राहुल-प्रियंका?’

कैंसर मेडिसिन पर 90 फीसदी तक का मुनाफा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 2700 की दवा 27000 में बिक रही, यह मरीजों के साथ दिन-दहाड़े डकैती है