राष्ट्रीय

Women CM: कांग्रेस और बीजेपी ने अब तक कितने राज्यों में बनाई महिला सीएम, जानें क्या कहते हैं रिकॉर्ड

Women CM: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं हैं।
2 min read
Feb 21, 2025
Feature image

Women CM: शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम बन गई है। उन्होंने गुरुवार को सीएम पद की शपथ ली। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें अपना नेता चुना गया था। दिल्ली में अब मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया है। दिल्ली से पहले भारतीय जनता पार्टी की 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सरकार थी, लेकिन कोई भी महिला सीएम नहीं थी। राजस्थान में वसुंधरा राजे के बाद पार्टी का महिला सीएम का बॉक्स खाली था, जो कि अब भर चुका है।

दिल्ली की बनीं चौथी सीएम

बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं हैं। इतना ही नहीं वर्तमान में पूरे देश में दो महिला सीएम है। दिल्ली- रेखा गुप्ता और पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी।

कांग्रेस और बीजेपी ने अब तक कितनी महिला सीएम बनाई

बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी का राज्यों में महिला सीएम बनाने का रिकॉर्ड बराबर है। कांग्रेस ने अब तक पांच राज्यों में महिला मुख्यमंत्री बनाई हैं। वहीं बीजेपी ने भी पांच राज्यों में ही महिला सीएम बनाई हैं। दोनों ही पार्टियों ने अब तक 5-5 राज्यों में महिला सीएम बनाई हैं।

कांग्रेस की महिला सीएम की सूची-

नामप्रदेश
शीला दीक्षितदिल्ली
सईदा अनवरा तैमूरअसम
नंदिनी सत्पथीओडिशा
सुचेता कृपलानीउत्तर प्रदेश
राजिंदर कौर भट्टलपंजाब

बीजेपी की महिला सीएम की सूची-

नामप्रदेश
सुषमा स्वराजदिल्ली
उमा भारतीमध्य प्रदेश
वसुंधरा राजेराजस्थान
आनंदीबेन पटेलगुजरात
रेखा गुप्तादिल्ली

सबसे लंबे समय तक शीला दीक्षित रहीं हैं सीएम

बता दें कि शीला दीक्षित के नाम सबसे लंबे कार्यकाल वाली सीएम बने रहने का रिकॉर्ड है। शीला दीक्षित का कार्यकाल 15 साल 25 दिन का रहा। वहीं उनके बाद जयललिता दूसरे नंबर पर हैं। जयललिता का कार्यकाल 14 साल 214 दिन का रहा। वहीं तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं।

Updated on:
21 Feb 2025 07:19 am
Published on:
21 Feb 2025 07:19 am