MP News: एक साल से पांच फीट गहरे गड्ढे में दबे भगवान होली के 13 दिन बाद रंगतेरस पर गुरुवार को बाहर निकले। श्रद्धालुओं ने बकरे की खाल में भरे पानी से भैरूजी को स्नान कराया। फिर ओटले पर विराजित कर आशीष लिया। कई स्थानों पर गेर निकाली तो कहीं रंग-गुलाल से होली खेलकर अनूठी […]
MP News: एक साल से पांच फीट गहरे गड्ढे में दबे भगवान होली के 13 दिन बाद रंगतेरस पर गुरुवार को बाहर निकले। श्रद्धालुओं ने बकरे की खाल में भरे पानी से भैरूजी को स्नान कराया। फिर ओटले पर विराजित कर आशीष लिया। कई स्थानों पर गेर निकाली तो कहीं रंग-गुलाल से होली खेलकर अनूठी परंपरा निभाई गई।
10 दिन बाद भगवान को फिर से पांच फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया जाएगा। नीमच में माहेश्वरी मोहल्ले में करीब 100 साल से भी अधिक समय से चल रही यह परंपरा देवनारायण मंदिर के सामने गड़िया भेरू बावजी स्थान पर निभाई जा रही है। उधर, रंग तेरस पर भेरू बावजी ओटले पर विराजे तो उनके आशीष से 10 दिनी उत्सव भी शुरू हो गया। अब रोज बाबा की पूजा होगी। लोग मन्नतें मांगेंगे।