नई दिल्ली

अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कायराना हरकत

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शन के दौरान वायरल हुई 15 वर्षीय लड़की का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को डराकर उनकी आवाज नहीं दबाई जा सकती।
2 min read
Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो- पत्रिका

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान वायरल हुई 15 वर्षीय लड़की के मामले में अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लड़की का समर्थन किया और केंद्र सरकार पर युवाओं को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

वीडियो हुआ था वायरल

23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें एक वीडियो में 15 वर्षीय लड़की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आई थी। इस मामले में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है और जांच जारी है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़की के साथ जो किया, वह कायराना हरकत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के मन में डर पैदा करना चाहती है, लेकिन अब युवा डरने वाले नहीं हैं।

'लड़की को डराने से कुछ नहीं होगा'

अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा कि एक लड़की को डराने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि सोशल मीडिया पर कई और युवा सरकार के खिलाफ अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वह लड़की के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो जारी कर प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को माफ करने की बात कही थी। इस पर नाबालिग लड़की की मां ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने माफ करके अपनी महानता और बड़ा दिल दिखाया है, जिसने इतने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। वहीं दूसरी तरफ लड़की की मां ने एफआईआर वापस लेने की अपील की है।

लड़की ने मांगी थी माफी

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने के बीच नाबालिग लड़की का नया बयान सामने आया है, जिसमें उसने पीएम मोदी द्वारा माफ किए जाने पर राहत व्यक्त की है। वहीं लड़की ने अपने बयान के लिए भी माफी मांगी थी। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार और उसके समर्थक नाबालिगों पर पुलिसिया कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्ची को सोशल मीडिया पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं।

Updated on:
02 Aug 2026 09:35 pm
Published on:
02 Aug 2026 09:35 pm
Also Read
View All
‘चाकू नहीं था, साधुओं के अपमान पर सवाल किया तो समर्थकों ने पीटा’; पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले हैप्पी शर्मा का खुलासा

‘सिर कलम करने की धमकी, फिर भी दिए सिर्फ 4 पुलिसकर्मी’, पप्पू यादव के वकील का दिल्ली पुलिस पर आरोप

‘जय भीम’ का नारा सिर्फ दलितों के लिए नहीं’, अभिजीत दीपके ने कहा- बाबासाहेब अंबेडकर केवल दलित के नेता नहीं हैं

Pappu Yadav: पप्पू यादव के करीबी बोले- चप्पल के बाद चाकू से हमले की कोशिश, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मारपीट, शख्स ने फेंकी चप्पल; सांसद का दावा- मुझे मारने के लिए चाकू लेकर आया था शख्स