नई दिल्ली

‘ये 6 सीटें किसी के पिताजी की नहीं’, अरंविद केजरीवाल ने अगले साल बदला लेने की दी चेतावनी

Arvind Kejriwal warned: आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने इसे पंजाब की जनता की सीटों पर 'डाका' करार देते हुए कहा कि इसका बदला 2027 के विधानसभा चुनावों में लिया जाएगा।
2 min read
Arvind Kejriwal on neet paper leak
अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस दलबदल को लेकर बीजेपी पर 'सीट चोरी' करने का गंभीर आरोप लगाया है और पंजाब की जनता की ओर से कड़ी चेतावनी दी है।

'यह पंजाब के लोगों का हक था'

अरविंद केजरीवाल ने कड़े शब्दों में कहा कि बीजेपी में शामिल होने वाले सात लोग पंजाब के लोगों की उम्मीदों के साथ 'चोरी' करके गए हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये सीटें किसी के पिताजी की नहीं थीं, बल्कि पंजाब के लोगों की थीं। पंजाब की 6 राज्यसभा सीटों पर बीजेपी ने डाका डाला है'।

अगले साल बदला लेने की चेतावनी

केजरीवाल ने इस घटनाक्रम को पंजाब की अस्मत से जोड़ते हुए कहा कि इसका बदला अगले साल फरवरी में लिया जाएगा। गौरतलब है कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और केजरीवाल ने इशारा किया है कि जनता वोट की चोट से इस 'डाके' का जवाब देगी।

पार्टी के लिए बड़ा झटका

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सात प्रमुख सांसदों का एक साथ पाला बदलना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद अब पंजाब की राजनीति में 'अपमान' और 'बदले' के नैरेटिव पर जंग और तेज होने की संभावना है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के कुल 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों-राघव चड्ढा, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, विक्रमजीत साहनी और संजीव अरोड़ा- के भाजपा में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने इसे 'सीटों की चोरी' और पंजाब की जनता पर 'डाका' करार दिया है। इस दलबदल के बाद पंजाब पुलिस ने संदीप पाठक पर दो एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं, राजेंद्र गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी हुई है और हरभजन सिंह की सुरक्षा में कटौती की गई है। केजरीवाल ने चेतावनी दी है कि फरवरी 2026 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में जनता इस राजनीतिक धोखे का बदला लेगी।

Updated on:
05 May 2026 03:43 pm
Published on:
05 May 2026 03:12 pm