नई दिल्ली

Bihar News: वीर कुंवर सिंह जयंती पर BJP बनाएगी ‘Guinness World Record’

भारतीय जनता पार्टी वीर कुंवर सिंह की जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय ने बताया कि कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 75 हजार तिरंगे फहराय जायेंगे।

2 min read
Bihar News: वीर कुंवर सिंह जयंती पर BJP बनाएगी 'Guinness World Record'
Bihar News: वीर कुंवर सिंह जयंती पर BJP बनाएगी 'Guinness World Record'

23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के आरा के जगदीशपुर गांव पहुंचेंगे। बिहार के महान योद्धा और स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम, भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेशस्तरीय एक बैठक बुधवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी ने तिरंगा लहराने का रिकार्ड बनाने का फैसला लिया है। कम से कम 75,000 तिरंगों के साथ कार्यकर्ताओं को जगदीशपुर में बुलाने की तैयारी की जा रही है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बताया कि इस इस कार्यक्रम में आजादी के 75 साल अमृत महोत्सव को देखते हुए 75 हजार तिरंगे फहराय जायेंगे। इस कार्यक्रम को गैर राजनीतिक रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा 1857 की क्रांति के नायक रहे बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए उस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभा क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे।

संजय जयसवाल ने कहा कि भाजपा अपने आने वाले पीढियों को, वीर कुंवर जी की द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवाएगी। साथ ही उन्होंने कहा की ये कार्यक्रम पूरी तरह से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। भाजपा का ये उद्देश्य है की सभी देश वासियों को अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताए की उन्होंने देश के लिए कितना योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा, ये बन सकते हैं नए अध्यक्ष

बता दें, कार्यक्रम में बिहार भाजपा ने तिरंगा फहराने के मामले में रिकॉर्ड स्थापित करने का फैसला लिया है। बीजेपी की पचहत्तर हजार तिरंगा फहरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की है। पार्टी की कोर कमेटी में 1,01011 तिरंगे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन मीडिया के समक्ष इसे कम कर 75,000 बताया गया है। पार्टी का मानना है कि कम से कम 75000 लोग तिरंगे के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में तीन लाख से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता और जिले के नागरिक शामिल होंगे और इस दौरान दो लाख से ऊपर भाजपा के कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत और अभिनन्दन करेंगे।

यह भी पढ़ें: ऊपर से गुजर गई ट्रेन, मगर लड़की फोन पर करती रही बात

Published on:
14 Apr 2022 04:20 pm
Also Read
View All
दिल्ली अग्निकांड: किर्गिस्तान से इलाज कराने आई थी नरगीसा, बेटे ने लिवर देकर दी थी मां को नई जिंदगी, पर हादसे ने ली दोनों की जान

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में टाटा कम्युनिकेशंस के दफ्तर में लगी आग, दो दमकलकर्मी झुलसे; सफदरजंग में होटल में भड़की आग

दिल्ली में बड़े हादसे, लोधी कॉलोनी में दीवार गिरने से मजदूर की मौत, ग्रेटर कैलाश में आग से मची अफरा-तफरी

दिल्ली होटल अग्निकांड: आज भी अस्पताल में विवेक-विवेक चिल्ला रहे चाचा, चचेरे भाई वैंकटेश ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

सिर पर गंभीर चोट, दोनों कलाइयां काटी! दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की प्रमोशन इंटरव्यू से पहले हत्या