30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊपर से गुजर गई ट्रेन, मगर लड़की फोन पर करती रही बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद आपका कलेजा कांप जाए। वीडियो में एक लड़की रेलवे ट्रेक पर लेट कर फोन पर बातें कर रही थी, तभी एक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 14 Apr 2022, 12:15 PM IST

ऊपर से गुजर गई ट्रेन, मगर लड़की फोन पर करती रही बात

ऊपर से गुजर गई ट्रेन, मगर लड़की फोन पर करती रही बात

आज के समय में मोबाइल फोन जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है। इसके बिना अब कोई भी कर पाना मुश्किल हो रहा है, जिस वजह से लोग इसके बिना एक मिनट भी नहीं रह सकते। मगर यही फोन लोगों के लिए मुसीबत का कारण भी बन गया है। आजकल लोग मोबाइल पर बात करने में इतने बिजी हो जाते हैं, उनके आसपास क्या हो रहा है उन्हें कुछ खबर ही नहीं होती। मगर क्या आपने ऐसी किसी लड़की को देखा है जो बात करने में इतनी खो जाए कि उसे अपने पास आती ट्रेन ही नजर ना आए?

कई बार गाड़ी चलाते हुए फोन पर बात करने से हादसे हो जाते हैं। वह रास्ता भी भटक जाते हैं। और बहुत से लोग तो मोबाइल पर चैट करते हुए या फिर वीडियो कॉल पर बात करते हुए सड़क पर चलते हैं और वो ये भी नहीं सोचते की इस लापरवाही की वजह से उनके साथ हादसा भी सकता है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसके देखने के बाद आपके रोगंटे खड़े हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मोबाइल पर बात करने में इतनी मशगूल थी कि उसे सामने से आती ट्रेन नजर नहीं आई। इसके बाद पूरी की पूरी ट्रेन ही लड़की के ऊपर से गुजर गई। इसके बाद जो हुआ वो और भी ज्यादा चौंका देने वाला था।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के जंगल में 'बंगाल मॉनिटर छिपकली' के साथ गैंगरेप करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, लड़की रेलवे ट्रैक पर लेटी होती है। उसके ऊपर से ट्रेन गुजरती है, कुछ सेकेंड बाद जब ट्रेन चली जाती है, वह लड़की ट्रैक पर लेटकर बड़े मजे से फोन पर बात कर रही होती है। वह उठकर बैठती है और मोबाइल पर बात करती रहती है। उसने अपने चेहरे को दुपट्टे से कवर कर रखा है।

ट्विटर पर इस वीडियो को आपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन में लिखा है - 'फोन पर गॉसिप ज्यादा जरूरी है'। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में उड़ते दिखे 'सोने के कछुए' का वीडियो हुआ वायरल