नई दिल्ली

जो पाकिस्तान का समर्थन करता है…तुर्की के खिलाफ फैसले से खुश हुईं सीएम रेखा, AAP पर कसा तंज

CM Rekha Gupta Happy: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “आज, एशिया की सबसे बड़ी मंडी, आजादपुर मंडी का दौरा कर व्यापारियों, किसानों और आढ़तियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।अब मंडियों का मॉडर्नाइजेशन होगा एवं सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।”
3 min read
CM Rekha Gupta Happy: जो पाकिस्तान का समर्थन करता है…तुर्की के खिलाफ फैसले से खुश हुईं सीएम रेखा, AAP पर कसा तंज
CM Rekha Gupta Happy: जो पाकिस्तान का समर्थन करता है…तुर्की के खिलाफ फैसले से खुश हुईं सीएम रेखा, AAP पर कसा तंज

CM Rekha Gupta Happy: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को दिल्ली की प्रसिद्ध आजादपुर मंडी के दौरे पर पहुंचीं। जहां उन्होंने व्यापारियों, आढ़तियों और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान सीएम रेखा को जानकारी मिली कि मंडी के व्यापारियों ने पाकिस्तान समर्थक तुर्की से सेब का आयात रोकने का फैसला किया है। इसपर उन्होंने इस निर्णय को ‘असली देशभक्ति’ बताया और व्यापारियों का हौसला बढ़ाया।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “कोई भी देश यदि भारत के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होता है तो उससे सभी प्रकार के संबंध खत्म कर देने चाहिए। फिर चाहे वह व्यापार हो या संवाद। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के आतंकवाद का समर्थन करने वाले तुर्की का बहिष्कार कर दिल्ली के व्यापारियों ने यह दिखा दिया है कि वे देशहित को सर्वोपरि मानते हैं।” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि उनकी सरकार ऐसे हर निर्णय का समर्थन करती है। जो भारत की अखंडता और सुरक्षा को प्राथमिकता देता हो।

भारत विरोध शक्तियों का समर्थन करने वालों के लिए स्पष्ट संदेश

शुक्रवार को दिल्ली में निरीक्षण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने मंडी में मीडिया से कहा, “दिल्ली के व्यापारियों का यह निर्णय उन देशों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। जो भारत विरोधी शक्तियों का समर्थन करते हैं। दिल्ली के व्यापारियों ने तुर्की से सेब आयात न करने का जो फैसला लिया है। वह उनके राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान को दर्शाता है। मैं उन्हें इसके लिए दिल से साधुवाद देती हूं। भारत आतंकवाद के पोषक देशों से किसी भी प्रकार का सहयोग या व्यापार नहीं करेगा। ‘व्यापार बंद, संवाद बंद, संबंध बंद’ यही संदेश भारत को देना चाहिए। जो देश आतंकवादियों के संरक्षक हैं। उनसे हमें पूर्णतः दूरी बनानी चाहिए।”

मंडियों की दुर्दशा देख पिछली सरकारों पर भड़कीं सीएम

आजादपुर मंडी के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडी परिसर की अव्यवस्थित स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजधानी की मंडियां सुविधाओं के अभाव से जूझ रही हैं। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और सड़कों की हालत भी खराब है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा “पिछली सरकारों ने मंडियों के विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार फैलाया। यहां की हालत देखकर लगता है कि इन मंडियों को जानबूझकर उपेक्षित रखा गया। अब ऐसा नहीं चलेगा। हमारी सरकार दिल्ली की मंडियों को किसान हितैषी, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाएगी।”

मंडियों के लिए सीएम रेखा ने की बड़ी घोषणा

आजादपुर मंडी की दुर्दशा देखने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने मंडियों के आधुनिकीकरण की योजना की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी प्रमुख मंडियों में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट्स और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाए। मुख्यमंत्री रेखा ने कहा “हमारी सरकार आधुनिक, डिजिटल और व्यवस्थित मंडियों की दिशा में काम करेगी। ताकि न केवल व्यापारियों को बल्कि किसानों को भी राहत मिल सके।”

सोशल मीडिया पर दौरे की जानकारी साझा

मुख्यमंत्री ने अपने आजादपुर मंडी दौरे की जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की। उन्होंने लिखा, “आज, एशिया की सबसे बड़ी मंडी, आजादपुर मंडी का दौरा कर व्यापारियों, किसानों और आढ़तियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।अब मंडियों का मॉडर्नाइजेशन होगा एवं सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली की मंडियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किसान हितैषी बनें।”

उन्होंने आगे लिखा “पिछली सरकार में मंडियों का विकास नहीं हुआ, बल्कि ये भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई थीं। जिन मंडियों में किसानों और व्यापारियों की मेहनत से समृद्धि की गूंज सुनाई देनी चाहिए थी, वहां अब अव्यवस्था और गंदगी ने जगह बना ली। सुरक्षा का अभाव, सफाई व्यवस्था चरमराई हुई और सड़कें जर्जर हैं।”

मंत्री और विधायक भी रहे साथ

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में उनके कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा और आदर्श नगर के विधायक राजकुमार भाटिया भी मौजूद रहे। मंडी परिसर में जगह-जगह व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्थानीय मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा और शीघ्र ही मंडियों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।

Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त