नई दिल्ली

उम्रकैद के दोषी को जमानत देना पड़ा भारी, बाहर आते ही किया दूसरा मर्डर, 8 महीने बाद चंडीगढ़ से दबोचा गया शातिर

Delhi boxer murder case: दिल्ली में बॉक्सर की हत्या के मामले में आरोपी विकास दहिया को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह जमानत पर बाहर आकर वारदात के बाद फरार हो गया था।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi boxer murder case: क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विकास दहिया उर्फ सोनू उर्फ ठेकेदार (42) को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। वह एक मामले में उम्रकैद का सजा पा चुका था लेकिन हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आ गया था। इसके बाद जुलाई 2025 में उसने एक और हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। इस केस में उसके साथी सुमित राणा उर्फ छोटू और कृष्ण दहिया उर्फ महाराज अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें

उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपी के घर पर MCD ने चलाया बुलडोजर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मामले में आया नया मोड़

बॉक्सर की गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2025 को द्वारका के बाबा हरिदास नगर इलाके में दिल्ली के सुराखपुर निवासी बॉक्सर विकास डागर को गोली मार दी गई थी। इस हमले में विकास दहिया और उसके साथियों ने कई बार फायरिंग की, जिससे मौके पर ही बॉक्सर की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।

पहले से उम्रकैद का दोषी

जांच में यह भी सामने आया कि विकास दहिया पहले से ही अपराधों में शामिल रहा है। साल 2010 में सोनीपत के खरखौदा में हुई एक हत्या में वह मुख्य आरोपी था। इस मामले में 2012 में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी थी, लेकिन बाद में उसे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद बाहर जाकर उसने एक और हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। द्वारका कोर्ट ने 18 अक्टूबर 2025 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने दबोचा

डीसीपी (क्राइम) पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इंस्पेक्टर विनोद यादव की टीम को सूचना मिली कि विकास चंडीगढ़ में छिपा हुआ है। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास की मदद से उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्या में शामिल विकास दहिया के सहयोगी सुमित राणा उर्फ छोटू और कृष्ण दहिया उर्फ महाराज अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

‘धमकी देकर कई बार किया रेप’, इस्लाम अपनाने का दबाव, युवती ने बताया कैसे ब्लैकमेल कर फायदा उठाता था युवक
Also Read
View All