नई दिल्ली

Delhi doctor maid murder case: काम करते समय अक्सर पीछे-पीछे घूमते थे, दिल्ली मर्डर से पहले मीना ने रामवती से बयां किया था डॉक्टर का बदला व्यवहार

Mount Kailash murder: दिल्ली के एक इलाके में नौकरानी की हत्या की खबर सुनने के बाद से घरेलू सहायिका मीना को जानने-पहचानने वाले सभी इस घटना से दुखी हैं। आरोपी डॉक्टर के घर के बाद जिन दूसरों घर में काम करने जाती थी उन लोगों ने बताया कि माना ने आरोपी मनीष के बारे में क्या बताया।

less than 1 minute read
Jun 20, 2026
delhi doctor house maid meena
मीना ने कुछ दिन पहले ही डॉ, मनीष के बदलते व्यवहार के बारे में रमावती को बताया था। फोटो x

Mount Kailash murder: दिल्ली की रहने वाली मीना की रोज की दिनचर्या आम दिनों की तरह ही होती थी। 25 सालों से मीना सुबह-सुबह घर से निकल जाती थी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में काम करने के बाद शाम तक दूसरों के घरों में काम करने चले जाती। 45 साल की इस घरेलू सहायिका को जानने वाले लोग उन हालात को समझने की कोशिश कर रहे हैं। जिनकी वजह से गुरुवार को माउंट कैलाश स्थित घर पर कथित तौर पर डॉ. मनीष गुप्ता ने उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से मीना के जानने और काम पर रखने वाले लोगों का कहना है कि मीना एक ऐसी महिला थी जो किसी से भी ज्यादा बात नहीं करती थी। जिन घरों में काम करती थीं, उनके बारे में भी शायद ही कभी कुछ कहती थीं। हालांकि, 20 साल से जानने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मीना ने कुछ दिन पहले ही गुप्ता के बदलते व्यवहार को लेकर कुछ चिंता जताई थी।

खबर अपडेट की जा रही है।

Published on:
20 Jun 2026 05:35 pm