दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल में बाढ़ से हुई तबाही के कारण लोगों की सहायता के लिए शुक्रवार को 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने तबाही मचा रखा है। कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ को कारण सैंकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं जबकि हजारों बेघर हो गए हैं। केरल में मौसम ने जालेवा रुख अपना रखा है। केरल में भीषण बाढ़ के कारण अबतक 325 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हजारों बेघर हो गए हैं। राज्य में हजारों एकड़ जमीन में लहलहाती फसल तबाह हो चुकी है। इसके अलावे बाकी इलाकों का सड़क से संपर्क टूटने के कारण अस्पतलों में ऑक्सीजन की कमी हो गई है और पेट्रोल पंपों में ईंधन नहीं मिल पा रहा है। इनसबके बीच दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल में बाढ़ से हुई तबाही के कारण लोगों की सहायता के लिए शुक्रवार को 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा केरल में हुए भयानक तबाही के बाद पटरी पर जीवन को सुचारु रुप से चलाने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक अपनी एक महीने की सैलरी देंगे और मदद करेंगे।
पंजाब सरकार ने भी 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की
आपको बता दें कि केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संकट में फंसे आम लोगों की मदद के लिए उदारतापूर्वक दान करें। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा 'मैंने केरल के मुख्यमंत्री से बातचीत की। दिल्ली सरकार 10 करोड़ रुपये का योगदान कर रही है। मैं सभी से केरल के अपने भाइयों और बहनों के लिए उदारतापूर्वक दान करने की अपील करता हूं।' आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के अलावा पंजाब सरकार ने भी केरल वासियों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है।
जायजा लेने देर रात केरल पहुंचे पीएम मोदी
आपको बता दें कि केरल में हुई भारी तबाही और करीब 325 लोगों के मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की देर रात जायजा लेने के लिए केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए पहुंचे। इससे पहले राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ ही सैनिकों ने फंसे लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार सुबह से बचाव अभियान तेज कर दिया। भारी बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण सड़कें जाम हो रहे हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य इलाके से कट गया है। कई गांव बाढ़ के कारण टापू में बदल गए हैं। बता दें कि केंद्रीय महिला महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 100 मीट्रिक टन तैयार खाने के पैकेट बाढ़ प्रभावित इलाकों को भेजा है।