नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल और आतिशी से छिन जाएगी जेड प्लस सुरक्षा? दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Arvind Kejriwal Z Plus Security: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें पूछा गया कि क्या हमें केजरीवाल की मौजूदा सुरक्षा बरकरार रखनी चाहिए?
3 min read
Arvind Kejriwal Z Plus Security: केजरीवाल और आतिशी से छिन जाएगी जेड प्लस सुरक्षा? दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Arvind Kejriwal Z Plus Security: दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मिली जेड प्लस सुरक्षा पर संकट के बादल छाने लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से इसपर मार्गदर्शन मांगा है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को मौजूदा समय में दिल्ली पुलिस की ओर से 'जेड प्लस' सुरक्षा कवर दिया जा रहा है। जो खतरे की आशंका के आधार पर गृह मंत्रालय की संस्तुति पर किसी राजनेता को प्रदान किया जाता है। अब दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मिली हार के एक महीने बाद दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर यह पूछा है कि क्या अरविंद केजरीवाल को प्रदान की गई जेड श्रेणी की सुरक्षा जारी रखनी चाहिए या इसमें कटौती की जानी चाहिए?

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से मांगा मार्गदर्शन

इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है कि दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई ने गृह मंत्रालय के लिए पुलिस मुख्यालय को एक पत्र भेजा है। इसमें अरविंद केजरीवाल की जेड श्रेणी की सुरक्षा पर उचित निर्णय लेने की मांग की गई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया "दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई ने पुलिस मुख्यालय को एक पत्र भेजा है। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जेड प्लस सुरक्षा कवर की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय से इस पर निर्णय मांगा गया है कि केजरीवाल की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को जारी रखना चाहिए या फिर इसे घटाना चाहिए।"

वाई और जेड प्लस सुरक्षा का जानिए प्रोटोकॉल

प्रोटोकॉल के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री को गृह मंत्रालय की ओर से जेड प्लस सुरक्षा कवर प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही मंत्रियों को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। जिसे खतरों का मूल्यांकन करने के बाद जेड श्रेणी में बदला सकता है। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई के सूत्रों का कहना है कि कई सुरक्षा खतरों के कारण गृह मंत्रालय ने अरविंद केजरीवाल को 'जेड प्लस' सुरक्षा कवर प्रदान किया था। यह सुरक्षा कवर सितंबर 2024 में उनके सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भी जारी रहा।

गृह मंत्रालय तय करेगा अरविंद केजरीवाल और आतिशी की सुरक्षा

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया "गृह मंत्रालय के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां ​​वीआईपी या वीवीआईपी को खतरे की आशंका का आकलन करती हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय की संस्तुति पर उन्हें सुरक्षा कवर दिया जाता है। अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को फिलहाल जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा कवर दिया जा रहा है। यह सुरक्षा कवर उन्हें सरकार में रहते हुए दिया गया था, लेकिन अब आगे इसे जारी रखना है या हटाना है। इसके लिए गृह मंत्रालय से निर्णय लेने के लिए कहा गया है। पत्र फिलहाल पुलिस मुख्यालय में है। इसे गृह मंत्रालय को जल्द ही भेजा जा सकता है।"

दिल्ली की सीएम रेखा और मनजिंदर सिंह सिरसा को जेड प्लस सुरक्षा

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो अब गृह मंत्रालय को निर्णय लेना है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को किस श्रेणी की सुरक्षा देनी चाहिए। इस बीच दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी और रेखा सरकार में मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह और पंकज सिंह को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जबकि पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। वहीं पीडब्‍ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही सभी नए मंत्रियों को भी सुरक्षा कवर दिया गया है।

Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील