नई दिल्ली

GPSC Civil Service Revised Result 2021: प्रीलिम्स का संशोधित परिणाम जारी,  @gpsc.gujarat.gov.in से करें चेक

GPSC Civil Service Revised Result 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट- gpsc.gujarat.gov.in पर गुजरात प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का संशोधित परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए 30 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

2 min read

GPSC Civil Service Revised Result 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें गुजरात प्रशासनिक सेवा क्लास-1, गुजरात सिविल सेवा क्लास 1 और 2 और गुजरात राज्य नगर मुख्य अधिकारी सेवा के उम्मीदवार शामिल हैं। संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा में कुल 6797 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से योग्य घोषित किया गया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो GPSC सिविल प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर रिवाइज्ड रिजल्ट 2021 चेकर कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2021

प्रारंभिक परीक्षा में अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को अब मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें मुख्य लिखित परीक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। शेष उम्मीदवार 30 जून 2021 तक https://gpsciass.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं।

उम्मीदवार सबसे पहले गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध न्यूज एंड इवेंट्स लिस्ट सेक्शन में जाएं। गुजरात एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, क्लास-1, गुजरात सिविल सर्विसेज, क्लास-1 और क्लास-2 और गुजरात म्यूनिसिपल चीफ ऑफिसर सर्विस, क्लास-2 क्लास-1 और क्लास-2 लिंक पर क्लिक करें। आपको अपनी स्क्रीन पर वांछित GPSC सिविल सेवा संशोधित परिणाम 2021 की पीडीएफ मिल जाएगी। इसे डाउनलोड करें और इसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।

Web Title: GPSC Civil Service prelims Revised Result 2021 out

Updated on:
15 Jun 2021 06:13 pm
Published on:
15 Jun 2021 06:09 pm
Also Read
View All