आरपीएससी ( RPSC ) ने सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पद की लिखित परीक्षा कुछ माह पहले आयोजित की थी। अब इस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होने हैं। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार 28 जून 2021 से 13 जुलाई 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें माइक्रोबायोलॉजी के 28 जून से 1 जुलाई तक, 2 जुलाई को कम्यूनिटी मेडिसिन व डेंस्टीट्री, 5 जुलाई को एनाटॉमी तथा 6 से 13 जुलाई तक पैथॉलोजी विषय के इंटरव्यू होंगे।