नई दिल्ली

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्राले की लापरवाही ने ली जान, अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौत

Delhi-Jaipur Highway Accident: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राठीवास मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्राले ने अचानक मारे ब्रेक, पीछे से आ रहे ट्रक के उड़े परखच्चे। कोटपूतली के ट्रक ड्राइवर राम सिंह की मौके पर ही मौत, एक युवक घायल हो गया।
2 min read
May 19, 2026
Gurugram Road Accident
photo ai

Road Accident in Gurugram: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राठीवास मोड़ के पास सोमवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्राला चालक की लापरवाही के कारण पीछे से आ रहे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक एक्सीडेंट में ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

हादसे का शिकार हुए मृतक ट्रक चालक की पहचान 40 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है, जो कोटपूतली के कोठी पछोदाला गांव के रहने वाले थे। वहीं, इस घटना में कोटपूतली के ही प्रागपुरा निवासी महेंद्र कुमार घायल हुए हैं। घायल महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के सोनिया विहार स्थित कामधेनु सीमेंट प्लांट में स्टोर मैन के पद पर काम करते हैं। सोमवार रात को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर कोटपूतली जाने के लिए निकले थे। उनके प्लांट में आए ट्रक ड्राइवर राम सिंहके साथ वह उसी ट्रक में बैठकर रवाना हुए थे।

बार-बार ब्रेक मार रहा था ट्राला चालक

शिकायत के मुताबिक, जब उनका ट्रक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राठीवास मोड़ के पास पहुंचा, तो उनके आगे चल रहा एक ट्राला चालक बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और रास्ते में बार-बार अचानक ब्रेक लगा रहा था। इसी दौरान ट्राला चालक ने अचानक पूरी रफ्तार में जोर से ब्रेक मार दिया।

टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा हुआ चकनाचूर

स्पीड तेज होने के कारण पीछे आ रहा ट्रक संभल नहीं पाया और सीधे ट्राले से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर अपने ट्राले को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने ट्राला जब्त किया

बिलासपुर थाना पुलिस ने घायल महेंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और जान जोखिम में डालने की अलग- अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है और नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
19 May 2026 12:11 pm
Published on:
19 May 2026 12:10 pm
Also Read
View All
अरविंद केजरीवाल की केंद्र से बड़ी मांग, बोले- तेल कंपनियों को हुआ 77000 करोड़ का फायदा, पेट्रोल तुरंत ₹82 किया जाए

अब आर-पार की जंग: 20 जुलाई को संसद घेरेंगे सोनम वांगचुक और CJP, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

महादेव ऐप सट्टेबाजी केस: CBI ने दाखिल कीं 6 चार्जशीट, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ मिले नए सबूत

‘हवाई चप्पल पहनने वाली दीदी के खाते में 440 करोड़’, ED के एक्शन पर शाहनवाज हुसैन का ममता बनर्जी पर तंज

रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन अब बना इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम, पुरानी दिल्ली की बदलेगी तस्वीर