नई दिल्ली

12वीं में 90 प्रतिशत, मार्कशीट गिरवी रख खेला 5 लाख का जुआ, राहुल ने ऐसे बुना IRS की बेटी की हत्या का जाल

IRS Officer Daughter Case: 12वीं में 90 प्रतिशत मार्क्स, मार्कशीट गिरवी रख खेला 5 लाख का जुआ, राहुल ने ऐसे बुना IRS की बेटी की हत्या का जाल

2 min read
IRS Officer Daughter Case
राहुल 12वीं में लाया था 90 प्रतिशत, मार्कशीट गिरवी रख खेला 5 लाख का जुआ

Rahul Meena IRS Case: दक्षिण दिल्ली में आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा की जो प्रोफाइल सामने आई है, उसने जांच अधिकारियों को भी चौंका दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि राहुल पढ़ाई में बेहद होनहार था, लेकिन ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के चंगुल में फंसकर उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया।

आपको बता दें कि आरोपी राहुल मीणा के शैक्षिक रिकॉर्ड को देखें तो वह एक मेधावी छात्र रहा है। उसने हाईस्कूल (10वीं) में 73 प्रतिशत और इंटरमीडिएट (12वीं) में शानदार 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। हालांकि, उसकी यह काबिलियत तब धरी की धरी रह गई जब उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई। वह गेमिंग ऐप्स पर लाखों रुपए हार चुका था।

मार्कशीट तक गिरवी रखकर जीता था 'दांव'

सट्टे की लत इस कदर हावी थी कि राहुल ने कर्ज चुकाने और दोबारा दांव लगाने के लिए अपना मोबाइल फोन, बाइक और घर का कीमती सामान तक गिरवी रख दिया था। जब कुछ नहीं बचा, तो उसने अपनी 12वीं की मार्कशीट को भी गिरवी रखकर कर्ज लिया। इस बार उसकी किस्मत ने साथ दिया और उसने सट्टे में करीब 5 लाख रुपए जीत लिए। इसी जीत के लालच ने उसे और गहरे दलदल में धकेल दिया।

शातिर दिमाग और खौफनाक वारदात

राहुल का शातिर दिमाग इस बात से भी पता चलता है कि उसने पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए उस वक्त को चुना जब उसे पता था कि घर में छात्रा अकेली होगी। चूंकि वह पहले इसी घर में काम करता था, उसे पता था कि परिवार ने घर की चाबी कहाँ छिपाई है। उसने न केवल हत्या की, बल्कि पहचान छिपाने के लिए सबूत मिटाने और लूटपाट की कोशिश भी की।

क्यों की हत्या?

पुलिस जांच में यह बात साफ हो गई है कि इस हत्याकांड के पीछे की मुख्य वजह राहुल का सट्टेबाजी में डूबा होना था। ऑनलाइन सट्टे और जुए की लत के चलते राहुल पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ चुका था, जिसे चुकाने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी भारी-भरकम कर्ज से छुटकारा पाने और रातों-रात अमीर बनने की सनक में उसने अपने पूर्व नियोक्ता (IRS अधिकारी) के घर में बड़ी लूटपाट की खौफनाक साजिश रची।

Updated on:
24 Apr 2026 01:48 pm
Published on:
24 Apr 2026 12:32 pm