
IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर
Kailash Hills Murder Case: दिल्ली के चर्चित अमर कॉलोनी रेप और मर्डर केस में आरोपी राहुल मीणा को शुक्रवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस जांच में इस वारदात को लेकर कई रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे सामने आए हैं। आरोप है कि राहुल ने IRS अधिकारी की बेटी के साथ करीब 40 मिनट के अंदर ही दरिंदगी की और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।
आपको बता दें कि पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाला तो पता चला कि राहुल सुबह 6:30 बजे इलाके में आया था और करीब 40 मिनट घर के अंदर बिताने के बाद 7:15 बजे वहां से फरार हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल ने घर में लूटपाट शुरू की। घर की तिजोरी (लॉकर) फिंगरप्रिंट सेंसर से सुरक्षित थी। उसे खोलने के लिए आरोपी युवती के शरीर को सीढ़ियों से घसीटते हुए लॉकर तक ले गया। उसने छात्रा की उंगलियों के जरिए बायोमेट्रिक लॉक खोलने की कोशिश की ताकि वह नकदी और गहने निकाल सके।
23 वर्षीय आरोपी राहुल मीणा पहले इसी घर में नौकर था, लेकिन जुए की लत और पड़ोसियों से पैसे उधार लेने की आदतों के कारण उसे दो महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। उसे परिवार के रुटीन और घर की सुरक्षा की हर कमी पता थी। बुधवार सुबह करीब 6:39 बजे, जब युवती के माता-पिता (आईआरएस अधिकारी और डेंटिस्ट) जिम गए थे, राहुल ने जूते के रैक के पास छिपी 'स्मार्ट की' (चाबी) निकाली और घर के अंदर दाखिल हो गया।
पुलिस के अनुसार, राहुल ने घर में घुसते ही पैसों की मांग की। जब छात्रा ने मना किया और अपने पिता को फोन करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। राहुल ने उसे काबू करने के लिए मोबाइल चार्जर की तार से उसका गला घोंटा और फिर सिर पर पानी की बोतल और लैंप से कई वार किए। युवती के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यौन हमले और शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है।
Updated on:
24 Apr 2026 11:37 am
Published on:
24 Apr 2026 11:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
