बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी(Sridevi) जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादे आज भी लोगों के दिल में ताजा है। बेशक आज बोनी कपूर के साथ उनकी हमसफर श्रीदेवी ( Sridevi ) उनके साथ ना हों, लेकिन आज भी दोनों के प्यार के किस्से सुनना लोग पसंद करते हैं, हालांकि बोनी कपूर की कुछ हरकतों के चलते अदाकारा परेशान हो जाती थीं।
बॉलीवुड में 'हवा हवाई गर्ल' के रूप में पहचानी जाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ( Sridevi ) भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। श्रीदेवी का नाम कई दिग्गज एक्टर्स के साथ जुड़ा। खबरें तो यह भी आई थी कि श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से गुपचुप शादी कर ली थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन इस बात का अभी तक कोई सबूत सामने नहीं आया है।
मिथुन से दूर होने के बाद श्रीदेवी ने 1966 में बोनी कपूर से शादी कर ली और वे अर्जुन कपूर की सौतेली मां बनीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और शादी के बाद उन्होंने जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था।
श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच खूब प्यार था। दोनों क दूसरे पर प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे। हालांकि श्रीदेवी बोनी कपूर की कुछ आदतों से परेशान थीं, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़े होते थे।
यह भी पढ़ें- ओटीटी पर रिलीज हो रही है 'ब्रह्मास्त्र'
इसका खुलासा खुद जाह्नवी कपूर ने किया। हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान जाह्नवी ने बताया कि 'पापा सीगरेट पीने बहुत शौकीन थे और उनकी इस लत को, हम लोग छुड़वाना चाहते थे। इसी को लेकर वो और उनकी बहन खुशी कपूर नए-नए तरीकों से पापा की सिगरेट छुटवाने की कोशिश करते थे, जैसे कभी उनकी सिगरेट को काट देते थे तो कभी उनकी सिगरेट की डिब्बी के अंदर टूथपेस्ट डाल देते थे, लेकिन उनकी ये आदत छूटने का नाम ही नहीं ले रही थी।'
जाह्नवी ने आगे बताया कि 'उनकी इस आदत की वजह से मां (श्रीदेवी) से भी उनकी काफी तकरार होती थी, क्योंकि मां को भी उनकी ये आदत जरा सी भी नहीं पसंद थी। जहान्वी ने बताया कि एक समय ऐसा था कि श्रीदेवी ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था, जबकि डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने को नहीं कहा था, क्योंकि वो बोनी कपूर की सिगरेट छुड़ाना चाहती थीं इसलिए वो वेजिटेरियन बन गईं, उन्होंने कहा मैं नॉनवेज नहीं खाऊंगी, जब तक तुम स्मोकिंग नहीं छोड़ते।'
जाह्नवी कपूर ने बताया कि 'डॉक्टर ने मां को कहा था कि तुम बहुत कमजोर हो और तुम्हें अधिक नॉनवेज खाना चाहिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, लेकिन आखिर में पापा ने मां की वजह से इस आदत को छोड़ ही दिया।’
जाह्नवी कपूर ने बताया कि पापा करीब चार-पांच साल पहले इस आदत को छोड़ चुके हैं। जाह्नवी ने कहा 4-5 साल पहले पापा ने कहा कि वह चाहती थी मैं सिगरेट छोड़ दूं, तब मैं नहीं छोड़ पाया। लेकिन अब छोड़ रहा हूं।
जाह्नवी कपूर जल्द ही अपने पिता की फिल्म ‘मिली’ में नजर आने वाली हैं। बता दें कि ‘मिली’ के जरिए पहली बार अपने पिता के साथ स्पेस शेयर कर रही हैं। जाह्नवी कपूर की यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘हेलन’ का हिंदी रिमेक है।
यह भी पढ़ें- पपाराजी पर फिर भड़कीं तापसी पन्नू