About IPS Shashi Bhushan Kumar Singh: जानिए, उपहार अग्निकांड केस के हीरो IPS एसबीके सिंह के बारे में। अब इन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।
About IPS Shashi Bhushan Kumar Singh: 1988 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी शशि भूषण कुमार (SBK) सिंह को दिल्ली तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक (कारागार) नियुक्त किया गया। सिंह ने 21 दिनों के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
आदेश में कहा गया है, ''एसबीके सिंह, IPS (एजीएमयूटी: 1988), जो महानिदेशक (होमगार्ड) का प्रभार संभाल रहे थे उन्हें तत्काल प्रभाव से महानिदेशक (कारागार) के पद पर तैनात किया जाता है।" सिंह 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा की जगह लेंगे।
शुक्रवार को 58 वर्षीय IPS अधिकारी सतीश गोलचा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। गोलचा की आयुक्त के रूप में नियुक्ति दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के एक दिन बाद हुई। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इस तैनाती का घटना से कोई संबंध नहीं है।
उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी से शनिवार को जारी अलग-अलग आदेशों में 1992 बैच के दो अन्य IPS अधिकारी नुजहत हसन और वीरेंद्र सिंह चहल को भी दिल्ली पुलिस से हटाकर नई भूमिकाएं दी गईं। हसन को महानिदेशक (होमगार्ड्स) और चहल को महानिदेशक (नागरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधिकारियों की माने तो हसन और चहल दोनों सतीश गोलचा से एक बैच वरिष्ठ हैं। हसन जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वह विशेष पुलिस आयुक्त (मानव संसाधन विभाग, मानव संसाधन विकास) के पद पर कार्यरत थे। चहल सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। चहल विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में लाइसेंसिंग और कानूनी विभाग का नेतृत्व कर रहे थे।
उपहार अग्निकांड भारत की सबसे भीषण आग दुर्घटनाओं में से एक था, जो 13 जून 1997 को नई दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में हुआ। इस घटना में 59 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।