नई दिल्ली

महाराष्ट्र के रायगढ़ ओएनजीसी प्लांट में लगी भीषण आग, स्थिति अब नियंत्रण में

रायगढ़ जिले के उरण तालुका स्थित ओएनजीसी प्लांट में भीषण आग लग गई थी। इस प्लांट में प्राकृतिक तेल और गैस निर्मित किया जाता था।

2 min read
महाराष्ट्र के रायगढ़ओएनजीसी प्लांट में लगी भीषण आग, स्थिति अब नियंत्रण में

महाराष्ट्र के रायगढ़ में सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी के प्लांट में भीषण आग लगने की खबर है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आगजनी की इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

31 मार्च रायगढ़ जिले के उरण इलाके में स्थित तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के गैस संयंत्र में बृहस्पतिवार शाम आग लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और अग्निशमन दल के जवानों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए आग पर काबू पा लिया है।


वहां के लोगों का कहना है कि ड्रेनेज का तेल वहां स्थित तालाब में डाला जाता है उसी तालाब में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 5 बजे आग लगी थी और लगभग ढाई घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा चुका है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम सात गाड़ियों को लगाया गया। इस दुर्घटना में अग्निशमन दल का एक जवान हल्का जख्मी हो गया था, जिसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल्स' देख भावुक हुआ सूरत का व्यापारी, तैयार कर दी 300 रंगों के प्रिंट वाली ये अनोखी साड़ी

फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पा लेने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आग किन वजहों से लगी इसका पता जांच के बाद चल पाएगा।

यह भी पढ़ें: 'अटैक' के प्रमोशनल इवेंट में जर्नलिस्ट के सवाल पर भड़के जॉन अब्राहम, कहा 'आप अपना दिमाग छोड़ कर आ गए'

Published on:
01 Apr 2022 10:35 am
Also Read
View All
मई में ही ले चुका 10 जानें: दिल्ली-NCR में क्यों ‘बम’ बन रहे AC? इन बड़े हादसों से सीखें बचाव के तरीके और जरूरी टिप्स

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: 60 साल के दिव्यांग चौकीदार को डंडे से पीटा, फिर दो बार कार से कुचलकर मार डाला

शराब के नशे में दोस्त की ईंट से हत्या, दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा घटाकर 8 साल की, जानिए क्यों नहीं माना इसे मर्डर

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखे से धर्म परिवर्तन: दिल्ली की महिला ने दानिश नाम के युवक पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, मामला दर्ज

‘महिलाएं दफ्तर में नहाने को मजबूर’, दिल्ली में पानी की किल्लत पर भड़के मनीष सिसोदिया, BJP सरकार को बताया नाकाम