31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अटैक’ के प्रमोशनल इवेंट में जर्नलिस्ट के सवाल पर भड़के जॉन अब्राहम, कहा ‘आप अपना दिमाग छोड़ कर आ गए’

जॉन अब्राहम ज्यादातर सीरियस मूड में ही नजर आते हैं। अगर उन्हें किसी की कोई बात पसंद ना आए तो वो उसे दो टूक जवाब देने से बिल्कुल कतराते भी नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करारे जवाब से एक जर्नलिस्ट की बोलती बंद कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 29 Mar 2022, 2:57 PM IST

'अटैक' के प्रमोशनल इवेंट में जर्नलिस्ट के सवाल पर भड़के जॉन अब्राहम, कहा 'आप अपना दिमाग छोड़ कर आ गए'

'अटैक' के प्रमोशनल इवेंट में जर्नलिस्ट के सवाल पर भड़के जॉन अब्राहम, कहा 'आप अपना दिमाग छोड़ कर आ गए'

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अटैक' का दिल खोल कर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर हुए इवेंट में उन्होंने शिरकत की थी। इस इवेंट में एक जर्नलिस्ट का सवाल जॉन को पसंद नहीं आया, जिसके बाद वो उस पर भड़कते हुए दिखाई दिए।

दरअसल, फिल्म 'अटैक' के प्रमोशन इवेंट के दौरान जॉन अब्राहम से एक जर्नलिस्ट ने सवाल किया, "आपकी फिल्मों में एक्शन का ओवरडोज़ होता है. यह तब तक अच्छा लगता है जब तक आप चार या पांच लोगों से फाइट करते हुए दिखते हैं लेकिन हद तो तब हो जाती है जब आप स्क्रीन पर अकेले 200 लोगों से लड़ते हुए दिखते हैं, इसके अलावा बाइक फेंकना और अपने हाथों से हेलिकॉप्टर रोकना ये सब थोड़ा ओवरडोज एक्शन लगता है।"


जर्नलिस्ट के इस सवाल को बीच में रोकते हुए एक्टर ने उससे पूछा, "क्या आपका सवाल 'अटेक' से रिलेटेड है?" जिसके जवाब में जर्नलिस्ट कहता है कि ये 'सत्यमेव जयते' के बारे में है। इस पर जॉन कहते हैं, "मुझे माफ करना में यहां 'अटैक' पर बात करने आया हुं। अगर इससे आपको कोई समस्या है तो मैं क्षमा मांगता हुं, कि मैंने आपको हर्ट किया है।"

यह भी पढ़ें: ब्रिटिश पार्लियामेंट ने विवेक अग्निहोत्री को भेजा निमंत्रण, कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर बोलेंगे फिल्म निर्देशक

इसके बाद एक जर्नलिस्ट के फिटनेस से संबंधित सवाल पर कमेंट करते हुए जॉन ने कहा, "शारीरिक रूप से फिट होने से ज्यादा, मैं कुछ पागल सवालों के जवाब देने के लिए मानसिक रूप से फिट होने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि लोग बहुत 'Dumb' हैं। एक्टर ने आगे कहा कि ऐसे लग रहा है कि आप आप दिमाग छोड कर आ गए हैं। खैर कोई बात नहीं सभी की ओर से, मैं आपके लिए माफी मांगूंगा, कोई बात नहीं, आप अगली बार बेहतर करेंगे।"

जॉन और जर्नलिस्ट के बीच की तू-तू-मैं-मैं यहीं नहीं रुकती है। वह और भी नाराज हो गए जब किसी ने उनसे 'द कश्मीर फाइल्स' पर टिप्पणी करने को कहा था। जॉन ने कहा, "आप लोग करंट टॉपिक पर बात कीजिए. जैसे अटैक प्रमोशन हम कर रहे हैं। तो पूछ‍िए फिल्म में काम करना कैसा रहा, कैसे फिल्म को बनाया गया? लेकिन कई लोग कश्मीर फाइल्स पर सवाल पूछते हैं. तो कोई बॉडी, एक्शन पर। ऐसी बेवकूफी न करें।"

बात करें फिल्म की तो लक्ष्य आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'अटैक' में जॉन अब्राहम भारत के पहले सुपर-सोल्जर बनेंगे। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन