नई दिल्ली

पश्चिम बंगाव में TMC के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य संदिग्धों में से एक आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में TMC के नेता समेत 3 लोगों की हथियारबंद बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुख्य संदिग्ध आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2022, 3:26 PM IST
One Suspect Arrested For Murder Of 3 Trinamool Congress (TMC) Workers In West Bengal
One Suspect Arrested For Murder Of 3 Trinamool Congress (TMC) Workers In West Bengal

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बाइक सवार हमलावरों ने दिन-दहाड़े तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलवारों ने आज अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुख्य संदिग्ध आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है।

7 जुलाई को कैनिंग के धर्मटोला इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने स्थानीय पंचायत सदस्य स्वप्न माझी और उसके दो सहायकों भूतनाथ प्रमाणिक और झंटू माझी को गोली मारी फिर उसके बाद धारदार हथियारों से हमला किया। तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। बाजार से लौटते समय भीड़भाड़ वाले इलाके में इन तीनों पर हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया था।

घटना के तुरंत बाद पुलिस को मौके से गोलियों के खाली खोके और बम बरामद किया था। माझी के भाई ने रफीकुल सरदार, बसीर शेख, बापी मंडल, जलालुद्दीन अखंड, अब्दुल्ला मंडल और अली हुसैन लसकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। वहीं शुक्रवार रात को कुलतुली पुलिस थाना इलाके से आरोपी आफताबुद्दीन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: West Bengal: TMC के 3 पंचायत नेताओं की बेरहमी से हत्या, हमलावर मौके से फरार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताबुद्दीन शेख ने हत्यारों को पीड़ित व्यक्तियों के बारे में सूचना मुहैया करायी थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति इस मामले में प्राथमिकी में नामजद एक अन्य आरोपी बसीर शेख का भाई है। आफताबुद्धीन का उसके मोबाइल टावर की लोकेशन के जरिए पता लगाया गया और बारुईपुर पुलिस द्वारा हत्या की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष कार्य बल का गठन करने के कुछ घंटों बाद उसे पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की याद में लिखा ब्लॉग, कहा - 'मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है'

Published on:
Also Read
View All