नई दिल्ली

‘मेरी बेटी को नया जीवन मिला’, PM मोदी की माफी पर भावुक मां ने हाथ जोड़कर जताया आभार, सोशल मीडिया बैन की भी उठाई मांग

PM Modi: पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की को मिली माफी। प्रधानमंत्री की माफी के बाद भावुक मां ने कहा- मेरी बेटी को नई जिंदगी मिली है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Social Media Ban Request, Delhi Police FIR Minor Girl
15 साल की लड़की की माफी के बाद मां ने PM मोदी का जताया आभार | फाइल फोटो

CJP Protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रखा है। NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 साल की एक लड़की को पीएम मोदी ने माफ कर दिया है। प्रधानमंत्री के इस बड़े दिल को देखकर लड़की की मां बहुत भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले ने उनकी बेटी को सुधरने का एक और मौका दिया है और उसे एक तरह से 'नई जिंदगी' मिल गई है।

'आज मेरी बेटी का नया जन्म हुआ है'

मीडिया से बातचीत करते हुए नाबालिग लड़की की मां ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कह कि पीएम मोदी ने उस बच्चे को माफ करके अपनी महानता और बड़ा दिल दिखाया है, जिसने इतने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। आज मेरी बेटी का जन्मदिन है और प्रधानमंत्री ने उसे जीवनदान देकर सबसे बड़ा तोहफा दिया है। आज मेरी बच्ची का नया जन्म हुआ है।

पुलिस केस को लेकर मां की अपील, FIR में उम्र का घालमेल

भले ही प्रधानमंत्री ने लड़की को माफ कर दिया हो, लेकिन इस मामले में कानूनी कार्रवाई अभी भी जारी है। 23 जुलाई को हुए इस प्रदर्शन के बाद नोएडा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसे बाद में दिल्ली के संसद मार्ग थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। लड़की की मां का कहना है कि पुलिस FIR में उनकी बेटी की उम्र गलत तरीके से 25 साल लिखी गई है, जबकि वह सिर्फ 15 साल की नाबालिग है। मां ने सरकार से अपील की है कि वे इस FIR को वापस ले लें ताकि बच्ची का भविष्य बर्बाद न हो।

मां की सरकार से बड़ी मांग

इस पूरे घटना से परेशान होकर पीड़ित मां ने सरकार से एक बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि 20 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरी तरह बंद होने चाहिए। बच्चों का काम सिर्फ पढ़ाई करना होना चाहिए, उन्हें राजनीतिक प्रदर्शनों में नहीं जाने देना चाहिए क्योंकि कुछ संगठन राजनीतिक फायदे के लिए बच्चों का इस्तेमाल करते हैं और उनसे कुछ भी कहलवा देते हैं।

'सिर्फ रील पर माफ करोगे या केस भी हटाओगे'

इस पूरे मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम वीडियो पर तंज कसते हुए कमेंट किया और पूछा कि क्या यह माफी सिर्फ सोशल मीडिया रील्स तक सीमित है या फिर नाबालिग लड़की के ऊपर दर्ज पुलिस केस को भी वापस लिया जाएगा?

Updated on:
02 Aug 2026 12:01 pm
Published on:
02 Aug 2026 11:36 am