नई दिल्ली

President Election 2022 : पटना में द्रौपदी मुर्मू ने NDA के नेताओं से मांगा समर्थन, सीएम नीतीश से की मुलाकात, गुवाहाटी के लिए हुई रवाना

बिहार में द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों और विधायकों से समर्थन के लिए अपील की। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील कर रही हैं।

2 min read
President Election 2022 : Draupadi Murmu sought support from NDA leaders in Patna, met CM Nitish, left for Guwahati
President Election 2022 : Draupadi Murmu sought support from NDA leaders in Patna, met CM Nitish, left for Guwahati

एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पटना पहुंची। बिहार में उन्होंने सांसदों और विधायकों से समर्थन के लिए अपील की। पटना के होटल मौर्या में एनडीए की राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू एनडीए के सांसदों-विधायकों व प्रमुख नेताओं से मिली। द्रौपदी मुर्मू का पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहने का कार्यक्रम था। मौर्या होटल में तमाम एनडीए के नेताओं से समर्थन मांगने के बाद करीब ढ़ाई बजे वो वापस एयर पोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में एयर पोर्ट पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और लोजपा रामबिलास के सांसद चिराग पासवान भी मौजूद थे। वह विशेष विमान से पटना पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर बिहार एनडीए के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

वहीं इस मौके पर उप मुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की तरफ से ओडिशा जैसे राज्य से एक शिक्षित जागरूक आदिवासी महिला उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश की गई है।

बता दें, एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील कर रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से इस अभियान की शुरुआता की थी। सोमवार को वो बिहार के पड़ोसी राज्‍य झारखंड की राजधानी रांची में थीं। जहां उन्‍होंने बीजेपी और जेएमएम नेताओं से मुलाकात की और राष्‍ट्रपति पद के लिए उनसे वोट मांगा।

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कार में पिस्तौल लहराते हुए जश्न मनाते दिखे हत्यारे, वायरल हुआ वीडियो

अब वह गुवाहाटी में भी एनडीए के घटक दलों से अपने समर्थन में वोट मांगेंगी। पटना में उन्‍होंने NDA के सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट की अपील की। बताते चलें कि बीजेपी ने आरजेडी और वामदलों से भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने का समर्थन मांगा है। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को कराया जाएगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी।

यह भी पढ़ें: रूह कंपा देगा 5 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटने वाला यह वीडियो, टीचर ने बरसाए लाठी-डंडे, जमीन पर पटक-पटक कर किया बेहोश

Published on:
05 Jul 2022 03:55 pm