नई दिल्ली

दिल्ली के बाद जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ी मुश्किलें, महिला डॉक्टर से उलझने में फंसे AAP चीफ

AAP MLA Mehraj Malik: जम्मू-कश्मीर की डोडा विधानसभा सीट से AAP विधायक मेहराज मलिक पर महिला डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक पर महिला डॉक्टर को धमकी देने और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है।
3 min read
AAP MLA Mehraj Malik: दिल्ली के बाद जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ी AAP की मुश्किलें, महिला डॉक्टर उलझने में फंसे इकलौते विधायक
जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक पर महिला डॉक्टर ने केस दर्ज कराया है। (Photo: AI)

AAP MLA Mehraj Malik: दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। अब जम्मू-कश्मीर में AAP के इकलौते विधायक भी कानूनी कार्रवाई की चपेट में आ गए हैं। इससे जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। ऐसे में अब जम्मू-कश्मीर में भी AAP की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी के चीफ और डोडा विधानसभा सीट से विधायक मेहराज मलिक पर एक महिला डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विधायक पर आरोप है कि उन्होंने महिला डॉक्टर को धमकी दी है। इसके साथ ही उन्होंने महिला डॉक्टर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि AAP विधायक ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाया और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356(2), 351(2) और 79 के तहत केस दर्ज किया है।

पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

डोडा मेडिकल कॉलेज में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर तैनात एक महिला डॉक्टर ने डोडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि AAP विधायक मेहराज मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें धमकी दी और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया।

डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक से अस्पताल की सुरक्षा को भी खतरा है। जिससे मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर AAP विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। फिलहाल अभी तक आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कौन हैं AAP विधायक मेहराज मलिक?

जम्मू-कश्मीर की डोडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मेहराज मलिक को क्षेत्र का लोकप्रिय और शिक्षित नेता माना जाता है। वह जिला विकास परिषद (DDC) के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने साल 2021 में हुए डीडीसी चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद हाल ही में संपन्न हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में डोडा सीट से विधायक बने हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को करीब 4500 वोटों से हराया था।

साल 2022 में मेहराज मलिक ने डोडा में एक विशाल जनसभा आयोजित की थी। इसी जनसभा के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी और उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिला। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास मात्र 29,000 रुपये की संपत्ति है और उनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। यह मामला उनके राजनीतिक जीवन में पहली बार कानूनी विवाद के रूप में सामने आया है।

मेहराज मलिक ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उधमपुर सीट से पर्चा भरा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सात उम्मीदवारों में से केवल मेहराज मलिक ही जीतकर ‌विधानसभा पहुंचे। इस जीत के बाद पार्टी ने उन्हें जम्मू-कश्मीर इकाई का प्रमुख बनाया था। मेहराज मलिक पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अभी तक AAP नेतृत्व की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह मामला राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

दिल्ली में भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर रही है पार्टी

जम्मू कश्मीर में AAP विधायक पर भले ही यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ हो, लेकिन AAP के शीर्ष नेता अपने गढ़ यानी दिल्ली में पहले से ही कानूनी कार्रवाइयों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सरकार के दौरान सबसे पहले शराब नीति चर्चा में आई थी। इसमें करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है। शराब घोटाले से जुड़े इस मामले में AAP के शीर्ष नेता जेल भी जा चुके हैं। इनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त