समाचार

‘मोटे इंजेक्शन, IV ड्रिप और सर्जरी…’ आकांक्षा रंजन ने शेयर किया एग फ्रीजिंग का दर्दनाक एक्सपीरियंस

Akansha Ranjan on Egg Freezing: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने अपनी एग फ्रीजिंग सर्जरी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए इसको बेहद कठिन बताया और महिलाओं के धैर्य की सराहना की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा…

2 min read
Mar 08, 2026
आकांक्षा रंजन ने शेयर किया एग फ्रीजिंग का अनुभव। (फोटो सोर्स: akansharanjankapoor)

Akansha Ranjan on Egg Freezing: 2020 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'गिल्टी' से अभिनय की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने हाल ही में अपने एग फ्रीजिंग सर्जरी के अनुभव के बारे में खुलकर बात की। आज International Women's Day 2026 (8 मार्च) के मौके पर, 32 वर्षीय आकांक्षा ने बताया कि पिछले दो हफ्ते उनके लिए 'बेहद कठिन' रहे और इसी शनिवार को उनकी सर्जरी हुई। अस्पताल की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने हार्मोन इंजेक्शन, स्कैन और सर्जरी के बारे में बताया और कहा कि महिलाएं 'बहादुर' हैं। उन्होंने कहा कि वो एक औरत क की बॉडी की ताकत और क्षमताओं से आश्चर्यचकित हैं।

ये भी पढ़ें

13 मिमी सिस्ट सर्जरी के बाद एक बार फिर छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, बोलीं- “मुझे अभी भी…”

आकांक्षा रंजन ने अपने एग फ्रीजिंग का अनुभव शेयर किया (Akansha Ranjan on Egg Freezing)

नेटफ्लिक्स फिल्म गिल्टी एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "कल मैंने अपने एग फ्रीज करवाए! मैंने इसे शेयर करने की कोई प्लानिंग नहीं की थी, लेकिन आज का दिन इसे बताने के लिए सही लग रहा है… एक महिला का शरीर असाधारण है। पिछले दो सप्ताह… कठिन थे।"

पोस्ट शेयर करते हुए एक फोटो में, आकांक्षा अस्पताल के बिस्तर पर अस्पताल का खाना खाते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि हार्मोनल बदलाव, सूजन, मूड स्विंग्स, लगातार स्कैन, दवाइयां, आईवी ड्रिप और अंत में सर्जरी जैसी समस्याओं से जूझते हुए उन्हें हर दिन 'फैट नीडल्स' से इंजेक्शन लगवाने पड़ते थे। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं 'बेहद बहादुर' होती हैं और औरत के शरीर की इस अद्भुत ताकत और क्षमताओं को देखकर वी आश्चर्यचकित रह जाती हैं।

'मुश्किल से 20 मिनट तक अपनी बिल्डिंग में इधर-उधर घूमना भी मुश्किल था'

वहीं, दूसरी तस्वीर में आकांक्षा एथलीजर कपड़ों में नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "दूसरी तस्वीर आज की है - उस काम के लिए तैयार हो रही हूं जो मैं चाहती हूं। एथलेटिक लुक और अपने रूटीन में वापसी… हालांकि, मैं मुश्किल से 20 मिनट तक अपनी बिल्डिंग में इधर-उधर घूम भी पाई। लेकिन सच कहूं तो, इतना काफी लगा! क्योंकि मेरे शरीर ने कुछ कमाल कर दिखाया है। महिला दिवस की शुभकामनाएं।"

Guilty फेम एक्ट्रेस का एक्टिंग सफर (Akansha Ranjan Acting Career)

जानकारी के लिए बता दें कि आकांक्षा रंजन पिछले साल आयी सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' में आखिरी बार नजर आयीं थीं. राहुल पांडे द्वारा निर्देशित इस सीरीज का प्रीमियर 9 मई 2025 को प्राइम वीडियो पर हुआ था। इसमें अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी और विनय पाठक भी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वो 'मोनिका', 'ओ माई डार्लिंग' और 'रे' समेत कई शोज में एक्टिंग का कमाल दिखा चुकी हैं। आकांक्षा रंजन को Filmfare OTT Awards में नॉमिनेशन भी मिल चुका है।

ये भी पढ़ें

‘दूसरा जन्म हो गया भाई…’ फैन ने शेयर किया अस्पताल से मुस्कुराते हुए अनुराग डोभाल का वीडियो

Also Read
View All

अगली खबर