Capricorn Horoscope 2026 : मकर राशि के लिए 2026 कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और भाग्य को बेहतर बनाने के आसान उपाय, लकी नंबर, शुभ दिन और शनि से जुड़े खास ज्योतिषीय टिप्स।
Makar Rashi 2026 : अगर आपकी राशि मकर है, तो साल 2026 आपके लिए बदलाव और बड़ी उपलब्धियों का साल होने वाला है। मकर राशि वाले अगर 2026 को अपने लिए खास बनाना चाहते हैं और ग्रहों के बुरे असर से बचना होगा तो कुछ आसान उपाय हैं जो आपको जरूर आजमाने चाहिए। सबसे पहले, हर शुक्रवार दुर्गा चालीसा का कम से कम 10 बार पाठ करें। मां का या फिर मां जैसी महिलाओं जैसे मौसी, चाची का आदर जरूर करें, इससे किस्मत भी साथ देती है।
गणेश जी की नियमित पूजा आपके लिए फायदेमंद है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए नहाते वक्त पानी में थोड़ी हल्दी डाल लें। और हर शनिवार अगर घर में नमक वाले पानी से पोछा लगवा लेंगे, तो नकारात्मकता दूर रहती है।
राहु के बुरे प्रभाव से बचना है तो 2026 में मां दुर्गा की पूजा करें, दुर्गा मंत्रों का जाप करें। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए हर शनिवार काले तिल और उड़द की दाल दान करें। हफ्ते का हर रविवार सूर्य नमस्कार करें और सूर्य को जल चढ़ाएं।
ध्यान रखें, पैसों के मामले में ज्यादा रिस्क मत उठाइए। आपके लिए नीला रंग शुभ है। 8 और 26 शुभ अंक हैं। शनिवार, शुक्रवार और बुधवार आपके लिए अच्छे दिन हैं। महीने की बात करें तो अप्रैल से सितंबर के बीच के महीने आपके लिए बेहतर रहेंगे।
हनुमान चालीसा का पाठ भी आपके लिए लाभकारी है। शुभ धातु आपकी अष्टधातु और लोहा है। अंत में, जय मां निवासनी।
| कैटेगरी | शुभ जानकारी |
| शुभ रंग | नीला (Blue) - यह आपको शांति और स्पष्टता देगा। |
| शुभ अंक | 8 और 26 |
| शुभ दिन | शनिवार, शुक्रवार और बुधवार |
| शुभ धातु | अष्टधातु और लोहा |
| लकी महीने | अप्रैल से सितंबर तक का समय सबसे बेहतरीन है। |
मकर राशि का स्वामी शनि है। साल 2026 में शनि की स्थिति आपको अनुशासन में रहने की प्रेरणा देगी। चूंकि यह साल आपके लिए मेहनत वाला है, इसलिए आलस्य से बचें।
विशेष टिप: यदि आप लोहे का एक छल्ला (बिना जोड़ वाला) दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में शनिवार के दिन धारण करते हैं, तो शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। साथ ही, इस साल पक्षियों को दाना डालना आपके करियर के लिए बहुत शुभ साबित होगा।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।