समाचार

सुधीर चौधरी ने एकता कपूर से मिलाया हाथ, कर रहे हैं नई पारी की शुरुआत

Sudhir Chaudhary Turns Producer: सुधीर चौधरी ने फिल्म निर्माण में कदम रखा है। उन्होंने ‘द टेरर रिपोर्ट’ नाम की फिल्म का ऐलान किया है, जिसकी कहानी भारत के बड़े आतंकी हमलों पर आधारित होगी।

2 min read
Mar 24, 2026
सुधीर चौधरी ने फ़िल्मी दुनिया में रखा कदम। (फोटो सोर्स: sudhirchaudhary72/ektarkapoor)

Sudhir Chaudhary Turns Producer: जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी अब प्राइमटाइम न्यूज़ रिपोर्टिंग से आगे बढ़कर अपने प्रोफाइल में कुछ अलग जोड़ना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधीर चौधरी एकता कपूर के साथ मिलकर 'द साबरमती रिपोर्ट' की अगली कड़ी 'द टेरर रिपोर्ट' के लिए एकता कपूर के साथ काम कर रहे हैं।

अपनी इस नई पारी में इस फिल्म के जरिये वो दर्शकों को इंफोटेनमेंट के साथ-साथ एंटरटेनमेंट करने की दिशा में एक नया कदम उठा रहे हैं। 'द साबरमती रिपोर्ट' के सीक्वल, 'द टेरर रिपोर्ट' का ट्रेलर शेयर करते हुए, सुधीर ने अपने करियर के इस नए पड़ाव के बारे में बताया। यह फिल्म पत्रकारिता और सिनेमाई कहानी कहने के संयोजन से 1998 से 2025 तक भारत में हुए प्रमुख आतंकी हमलों को दिखाने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें

‘पैसे कमाने के लिए उछाले जाते हैं नाम’, ‘धुरंधर 2’ में आतिफ अहमद के किरदार पर भड़के सपा सांसद

प्रोड्यूसर बने सुधीर चौधरी (Journalist Sudhir Chaudhary becomes Film Producer)

प्राइमटाइम न्यूज एंकर से फिल्म निर्माता बनने तक का सफर तय करने वाले सुधीर ने इसे अपने जीवन का एक बड़ा बदलाव बताया। इस नए प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बॉलीवुड के रचनात्मक दिग्गजों के साथ अपने पहले सहयोग की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूं।' उनकी प्रोडक्शन कंपनी, एस्प्रिट प्रोडक्शंस ने एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स और तनुज गर्ग और अतुल कासबेकर के एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।

सुधीर चौधरी ने आगे कहा, 'दशकों से मैं जमीनी स्तर से ये खबरें रिपोर्ट करता आ रहा हूं, हर रात लाखों घरों तक सच्चाई पहुंचाता रहा हूं। अब, 'द टेरर रिपोर्ट' के साथ, मैं शिक्षा और मनोरंजन दोनों को समान रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक नया कदम उठा रहा हूं।'

भारत पर हुए बड़े आतंकवादी हमलों पर आधारित होगी फिल्म

उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'द टेरर रिपोर्ट' को एक बड़ी, दमदार और रोमांचक अगली कड़ी बताया। यह फिल्म में 1998 से 2025 के बीच भारत में हुए घातक आतंकी हमलों और उससे जुड़ी कहानियों को दिखाया जाएगा। इसके आगे उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य इन कहानियों को ईमानदारी, साहस और सिनेमाई ताकत के साथ हर देशवासी तक पहुंचाना है। इसके साथ ही उन्होंने अपने जीवन की इस नई पारी की शुरुआत करते हुए अपने फैंस से प्यार और समर्थन की भी कामना की।

‘शेरशाह’ के डायरेक्टर करेंगे 'द टेरर रिपोर्ट' का निर्देशन

विष्णु वरधान, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शेरशाह’ बनाई थी, अब एक नई फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी, जिसमें भारत पर हुए बड़े आतंकवादी हमलों और उसके बाद देश द्वारा दी गई सख्त जवाबी कार्रवाई को दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

फैंस के लिए झटका या खुशखबरी? ‘धुरंधर 3’ पर मुकेश छाबड़ा का बड़ा खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर