नोएडा

अमर सिंह ने अखिलेश व डिंपल की शादी का बड़ा राज खोला, कहा- अगर मैं न होता तो अखिलेश की शादी इनसे होती

अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की शादी को लेकर बड़ा राज खोला है

less than 1 minute read
Nov 20, 2018
अमर सिंह ने अखिलेश व डिंपल की शादी का बड़ा राज खोला, कहा- अगर मैं न होता तो अखिलेश की शादी इनसे होती

नोएडा। कभी उत्‍तर प्रदेश की राजनीति की धुरी का केंद्र रहे अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की शादी को लेकर बड़ा राज खोला है। उनका कहना है क‍ि अगर वह न होते तो अखिलेश यादव और डिंपल यादव का प्रेम परवान न चढ़ता। उन्‍होंने कहा कि जो उनके पिता मुलायम सिंह ने नहीं किया, वह उन्‍होंने किया।

ये भी पढ़ें

शिवपाल कुछ इस तरीके से मनाएंगे मुलायम सिंह का जन्मदिन, अखिलेश ने भी बनाया बड़ा प्लान

ट्वटिर अकाउंट पर जारी हुआ अमर सिंह का एक वीडियो

अखिलेश यादव द्वारा उन्‍हें बाहरी और अन्‍य आपत्तिजनक शब्‍द बोले जाने से नाराज अमर सिंह का एक वीडियो उनके ट्वटिर अकाउंट पर जारी हुआ है। इसमें वह अखिलेश यादव पर बरसते दिख रहे हैं। इसमें उन्‍होंने कहा है कि अखिलेश ने घर बुलाकर उन्‍हें बिरयानी खिलाई और फिर उसमें टॉयलेट कर दी। यह सम्‍मान नहीं है। अखिलेश ने पूरे प्रदेश में उन्‍हें बाहरी बोला और घर से निकालने को कहा। उन्‍हें निकाला गया। फिर मुलायम सिंह ने बुलाया तो दोबारा निकाल दिया गया।

कहा- अखिलेश को पार्टी का अध्‍यक्ष मैंने बनवाया

उन्‍होंने कहा, अखिलेश ने मुझे राज्यसभा भेज दिया, बड़ा अहसान किया। अगर मैं न होता तो अखिलेश अौर डिंपल की शादी नहीं होती। उनकी पत्‍नी लालू की बेटी होती। अखिलेश और डिंपल यादव का प्रेम परवान न चढ़ता। उनका विवाह मैंने कराया है। जो पिता ने नहीं किया, वह मैंने किया है। ऑस्‍ट्रेलिया मुलायम सिंह नहीं बल्कि मैं गया था। अखिलेश को पार्टी का अध्‍यक्ष मैंने बनवाया।

ये भी पढ़ें

बाइक पर सवारी के बाद बीजेपी अब निकालेगी पदयात्रा, लाभार्थियों के घर चलाये जायेंगे दीपक

Published on:
20 Nov 2018 10:17 am
Also Read
View All