26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की पहली मेक इन इंडिया ट्रेन में यात्रियों की जगह भरी गई रेत की बोरियां, जानिए क्‍यों

पहले ही दिन इस अत्याधुनिक ट्रेन इस रूट पर नगीना स्टेशन तक 100 की स्पीड पकड़ ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 21 Nov 2018, 10:44 AM IST

moradabad

देश की पहली मेक इन इंडिया ट्रेन में यात्रियों की जगह भरी गई रेत की बोरियां, जानिए क्‍यों

मुरादाबाद: देश की पहली मेक इन इंडिया सेमी हाई स्पीड ट्रेन T18 का ट्रायल मुरादाबाद रेल मंडल में रविवार से चल रहा है। पहले ही दिन इस अत्याधुनिक ट्रेन इस रूट पर नगीना स्टेशन तक 100 की स्पीड पकड़ ली। वहीँ इसके अगले दिन सोमवार को भी ट्रेन 105 की स्पीड से दौड़ी। इस दौरान ट्रायल के लिए मौजूद आरडीएसओ के इंजीनियर्स ने इसके ब्रेक और डोर सिस्टम व् कम्पन आदि को चेक किया। जोकि सही निकले। आज अब इस ट्रेन को अगले चार पांच दिन तक बरेली से सहारनपुर रूट पर प्लेटफ़ॉर्म से दौड़ाया जायेगा। जिसमें यात्रियों के वजन के बराबर रेत से भरे गैलन और बोरियां रखीं जाएगी। तब इसकी स्पीड और अन्य चीजों को परखा जायेगा।

Video इस किसान ने बताया फॉर्मुला यह खेती करें ताे किसान कमाएंगें लाखाें कराेड़ाें

ब्रेक सिस्टम ओके

सोमवार को ट्रेन की रफ्तार और ब्रेक का ट्रायल किया गया था। ट्रेन तेजी से दौड़ाई गई। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोका गया। इस दौरान कोई दिक्कत सामने नहीं आई। आरडीएसओ लखनऊ की टीम ने तकनीकी जांच भी की। सवा चार बजे ट्रेन नजीबाबाद से वापस हुई।

लूट के बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रारा यूपी का ये जिला, पुलिस ने एक बदमाश को किया पस्त, देखें वीडियो-

अब प्लेटफार्म से दौड़ेगी ट्रेन

अब इस ट्रेन को आज सुबह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से प्लेटफ़ॉर्म से दौड़ाया जायेगा। जिसमें यात्रियों की जगह रेत के गैलन और बोरियां रखी जायेगीं। साथ ही इसे अब ट्रैक पर फुल स्पीड पर दौड़ाया जायेगा। जिसमें ये परखा जाएगा कि यात्रियों के बैठने पर इस ट्रेन का सिस्टम किस तरह का काम करेगा।

मुर्गी को लेकर निकल आए लाठी-डंडे और फिर बह गया खून, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

यात्री सुविधाओं का ख्याल

यहां बता दें इस ट्रेन को रेलवे इंजीनियर्स ने चेन्नई स्थित कारखाने में तैयार किया है। इस ट्रेन को पूरी तरह अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इसमें अन्दर बाहर सीसीटीवी के साथ यात्रियों के मनोरंजन के लिए ऑडियो वीडियो सिस्टम और सुरक्षा के लिहाज से कई महत्वूर्ण चीजें तैयार की गयीं हैं। रेल अधिकारीयों के मुताबिक इस रूट के बाद इसका ट्रायल दिल्ली-कोटा रूट पर होगा। वहां से सफल होने के बाद इसे दिसम्बर लास्ट या जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली भोपाल रूट पर उतारा जा सकता है।