नोएडा

अटल बिहारी वाजपेयी यह खाने के थे शौकीन, जानकर सन्‍न रह जाएंगे आप

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी खराब तबीयत की वजह से दिल्‍ली के एम्‍स में भर्ती हैं
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 1:14 PM IST
business
अटल बिहारी वाजपेयी इसके थे शौकीन, जानकर सन्‍न रह जाएंगे आप

नोएडा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी खराब तबीयत की वजह से इस समय दिल्‍ली के एम्‍स में भर्ती हैं। वहां उनको लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया है। उनके लिए नोएडा एनसीआर समेत पूरे देश में दुआएं मांगी जा रही हैं। ऐसे समय में पूर्व प्रधानमंत्री और कवि अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जो शायद ही आपको पता होंगी।

लजीज व्‍यंजनों के काफी शौकीन हैं अटल बिहारी वाजपेयी

ग्‍वालियर में जन्‍मे अटल बिहारी वाजपेयी पकवानों और लजीज व्‍यंजनों के काफी शौकीन हैं। उनको मछली, चायनीज, खिचड़ी, खीर और मालपुआ काफी पसंद हैं। भाजपा नेता दिनेश चौहान का कहना है क‍ि वह कई बार दिल्‍ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिले हैं। उनका कहना है क‍ि अटल जी को नॉन वेज काफी पसंद था। हालांकि, एक बार जब वह उनके आवास पर गए थे तब उनसे पूछा गया था कि क्‍या खाओगे। इस पर उन्‍होंने ऑमलेट बनाने को कहा तो वाजपेयी जी ने इससे मना कर दिया था। इस पर उन्‍हें लगा कि शायद वे वेजेटरियन हैं, लेकिन बाद में पता चला कि उन्‍हें तो मछली काफी पसंद है।

झींगा मछली हैं काफी पसंद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ‘झींगा मछली’ काफी पसंद है। उनका कहना है क‍ि वह प्रॉन की डिश अक्‍सर खाते थे। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है क‍ि वह मदिरापान भी करते थे लेकिन उन्‍होंने कभी इसे छुपाया नहीं। अटल जी भांग के भी शौकीन थे। कहा जाता है क‍ि वाजपेयी जी के लिए उज्जैन से भांग आती थी। वहीं, जब भी वह मथुरा जाते थे, तब वह वहां के चौक बाजार में जाते और मूंग की दाल से बने पकौड़े जरूर खाते थे।

देखें वीडियो: 15th August Best speech of atal bihari vajpayee

Published on: