दरअसल, इसी वर्ष मार्च माह में कुछ शरारती लोगों ने सोशल मीडिया पर अटल बिहारी वाजपेयी की मौत की अफवाह शुरू कर दी थी। जिसके बाद लोगों ने इसे सच मानते हुए ट्वीट कर श्रद्धांजलि भी दे डाली थी। जिसके बाद नोएडा के युवाओं ने इस बात की सच्चाई जानकर लोगों को स्पष्ट किया कि यह महज एक अफवाह है।