नोएडा

खुलेआम भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस के कपड़े फाड़े, आरोपियों ने कई जगह दांत से भी काटा

नोएडा में मार्निंग वॉक के दौरान भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस से छेड़छाड़

2 min read
Sep 09, 2018
खुलेआम भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस के कपड़े फाड़े, आरोपियों ने कई जगह दांत से भी काटा

नोएडा. यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बावजूद महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन यहां महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। ताजा मामला यूपी के शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा है, जहां एक भोजपुरी फिल्मों की एक एक्ट्रेस से 3 युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो उनसे मारपीट करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस दौरान एक्ट्रेस के शरीर को आरोपियों ने दांतों से भी काटा। पीड़ित एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें

नोएडा पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली में महिला का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

दरअसल, मामला नोएडा के सेक्टर-43 का है। पुलिस के मुताबिक पूर्वांचल निवासी भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली एक युवती नोएडा में अपने रिश्तेदारी में आई हुई थी। शनिवार सुबह वह मार्निंग वॉक के लिए निकली थी। जैसे ही युवती सदरपुर कॉलोनी से सेक्टर-43 की ओर जा रही थी तभी उसे तीन युवकों ने घेर लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसे पकड़कर झाड़ियों में ले जाने लगे और इसी बीच उससे मारपीट करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके शरीर पर दांत से भी काटा। युवती से खुलेआम इस वारदात को देख स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित भोजपुरी एक्ट्रेस ने वारदात के बाद कहा कि वह नोएडा को एक अच्छा शहर मानती थी, मगर सुबह उसके साथ इस तरह की घटना हुई है, जो उसके दिमाग से निकल नहीं रही है। यहां पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

इसके बाद पीड़िता सेक्टर-39 थाने पहुंची और आपबीती सुनाते हुए केस दर्ज कराया। सेक्टर-39 थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ये भी पढ़ें

अजब-गजब: बुके और केक भेजने पर पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ि‍ए यह रोचक खबर
Published on:
09 Sept 2018 10:05 am
Also Read
View All