नोएडा। यूपी के शो विंडो कहे जाने वाले शहर नोएडा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां केक और फूल भेजने पर एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पूरा मामला जानकर थाना सेक्टर-24 पुलिस भी हैरान रह गई। जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वह जयपुर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।