राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का कहना है कि सबके सामने निरीक्षण हुआ है। यहां अभी ऐसा कोई सामान नहीं मिला है, जो संदिग्ध लगे हैं। हालांकि, ऐसा महंगा सामान मिलना सवाल जरूर खड़े करता है। जिस प्रकार की चीजें यहां मिली हैं, यह जानना जरूरी है कि ये किस डोनर के माध्यम से यहां पहुंची हैं। ऐसी चीजों का यहां पाया जाना संदिग्ध तो है। उधर, इस मामले में अंजिना राजगोपाल का कहना है कि शराब की खाली बोतल को बच्चों ने मनी प्लांट लगाने के लिए रख लिया था। लोग उनके यहां सामान डोनेट करने अाते हैं।