कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रदेश की योगी सरकार हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। योगी सरकार प्रदेश के लोगों को सुरक्षित समाज देने में असफल साबित हुई।उन्होंने दो दिन पहले शहर के शिवपुरी थाना अंतर्गत रिटायर्ड दरोगा अब्दुल समद खां की हत्या के मामले पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, अपराधी बेलगाम है। उन्हें सरकार और कानून का डर नहीं रहा।