10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी सिपाही ने तानी थी एके-47, अब रात में थाने पहुंचते ही पुलिसवालों ने शुरू कर दी सफाई

नोएडा सेक्‍टर-20 थाने के अंदर अव्यवस्था व साफ-सफाई की कमी देख एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने नाराजगी जताई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 3 Sep 2018, 1:23 PM IST

ssp ajypal sharma

कभी सिपाही ने तानी थी एके-47, अब रात में थाने पहुंचते ही पुलिसवालों ने शुरू कर दी सफाई

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटरमैन किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। एनकाउंटरमैन का दर्जा पा चुके गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा शनिवार को एक बार फिर सुर्खियों में आए।

यह भी पढ़ें: यूपी के एनकाउंटर मैन के पास आया यह फोन और भावुक हो गए एसएसपी

सादे कपड़ों में पहुंच गए थाने

शनिवार देर रात को एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा सादे कपड़ों में सेक्‍टर-20 थाने पहुंच गए। वहां उन्‍होंने थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अंदर अव्यवस्था व साफ सफाई की कमी देख नाराजगी भी जताई। एसएसपी शनिवार देर रात करीब एक बजे पहुंचे निरीक्षण करने सेक्‍टर-20 थाने पहुंचे। वह वर्दी में नहीं थे। वहां फैल गंदगी और अव्‍यवस्‍था पर उन्‍होंने नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिसकर्मी रात में ही थाने में सफाई करने में जुट गए। पुलिसकर्मियों ने दीवारों की गंदगी हटाई और फर्श की फौरन सफाई की।

यह भी पढ़ें: तीन तलाक पीड़िता को कोतवाली से भगाया तो एनकाउंटर मैन ने कर दी ये बड़ी कार्रवाई

अधिकारियों के साथ की बैठक

थाने की सफाई होने के बाद उन्होंने वहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया। सभी को आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की भी हिदायत दी गई। इस बारे में एसएसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा का कहना है क‍ि वह जानना चाहते थे क‍ि रात में पुलिस कितनी चौकस रहती है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह बताया है कि अगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब या किसी तरह का गलत काम होता है, तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को सजा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: यूपी के एनकाउंटर मैन की रणनीति के कारण पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता

...तब सिपाही ने तान दी थी एके-47

आपको बता दें क‍ि इससे पहले भी एसएसपी रात में औचक निरीक्षण को निकल चुके हैं। मई में एसएसपी ने देर रात कई घंटों तक नोएडा व ग्रेटर नोएडा में ऑटो और निजी फॉर्च्युनर कार से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। इस दौरान लापरवाही बरतने पर पीआरवी पर तैनात एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया था। उन्‍होंने खुद पर एके-47 तानने वाले सिपाही को शाबाशी भी दी थी।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में एक साथ कर दिए गए 286 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

मार्च में हुई थी नियुक्ति

आपको बता दें क‍ि डॉ. अजयपाल शर्मा की गौतमबुद्ध नगर में नियुक्ति मार्च 2018 में हुई थी। अाते ही उन्‍होंने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। डॉ. अजयपाल 2011 बैच के IPS अधिकारी हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने ही उनको एनकाउंटर मैन की उपाधि दी थी। उन्‍होंने शामली में बतौर कप्‍तान रखते हुए मुकीम काला गैंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। मुकीम काला और अनिल दुजाना गैंग मिलकर काम कर रहे थे।