उन्होंने कहा, नहीं, हमको सिर्फ अजय जी का पता चाहिए, हमको राखी भेजनी है।
यह आवाज, मैंने पहले कभी सुनी न थी तो आश्चर्य से पूछा कि आप कौन।
वह सुमन नाम की लड़की थी। सुमन जो मऊ, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
मैंने कहा कि अजय को राखी क्यों भेजना चाहते हो तो उन्होंने शायद मुझे पहचान लिया और पूछा कि क्या आप अजय जी बोल रहे हैं तो मैंने हां में उत्तर दिया।
इतना सुनते ही उस बच्ची ने बहुत मासूम सी खुशी जाहिर की।
मेरे पूछने पर बताया कि उसने अजय जी को व्हाट्सएेप और गूगल पर देखा है, वह हम सबकी रक्षा करते हैं।
शायद यह ही वह सम्मान था, जिसके लिए इस सेवा में आने का निर्णय लिया था।
मैं आज तक मऊ जिले में नहीं गया लेकिन वहां मुझे एक बच्ची अपना भाई मान रही है और मुझ पर गर्व कर रही है तो इस से ज्यादा सार्थक मेरे लिए कुछ शायद नहीं हो सकता।
उसने कहा कि वो मुझे बिग बी बुलाएगी और उसी मासूमियत में बोली कि बिग बी अमिताभ बच्चन नहीं, बिग बी यानी बड़ा भाई।
धन्यवाद सुमन। भगवान तुन्हें सदैव खुशियां दे। मुझे तुम्हारी राखी का इंतज़ार रहेगा।