गौतम बुद्धनगर जिले के एसएसपी अजयपाल शर्मा की मानें तो जिलें में 4840 अपराधियों को चिन्हितकर इनकी तलाश की गई, फिर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सैकड़ों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, एनकाउंटर के खौफ से कुछ कुख्यात अपराधियों ने खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस दौरान 3 अपराधी एनकाउंटर के दौरान मार गिराए गए। वहीं, पुलिस की ओर से चिन्हित जिन 13 बदमाशों ने सरेंडर नहीं किया तो उनके घरों की कुर्की कर दी गई। एसएसपी के मुताबिक 168 अपराधी ऐसे भी हैं, जो अभी फरार चल रहे हैं। एनकाउंटर का खौफ ऐसा है कि 698 ऐसे अपराधी भी सामने आए हैं, जो हत्या, लूट, डकैती और अपरहण में शामिल थे। लेकिन, इनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं था, फिर उन्होंने सरेंडर कर दिया।